छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में शहनाज गिल काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों सलमान खान के इस शो में कुछ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई। शो में तहसीन पूनावाला, हिमांशी खुराना, भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव, शेफाली जरीवाला और हिंदुस्तानी भाउ ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के तौर पर बिग बॉस के घर में एंट्री की। इस शो में आने के बाद शहनाज और हिमांशी खुराना के बीच काफी नोक-झोंक देखने को मिली।