'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में आकर शहनाज कौर गिल (Shehnaaz Kaur Gill) की पॉपुलैरिटी बढ़ गई है। हर कोई अब शहनाज को 'पंजाब की कटरीना कैफ' नाम से जानने लगा है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'बिग बॉस' के बाद शहनाज को बड़ा ऑफर मिला है। खबर तो ये भी थी कि उसमें वह सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ नजर आ सकती हैं। अब इस खबर से जुड़ी नई जानकारी आई है। एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज के भाई शहबाज ने इस ऑफर को लेकर बड़ा फैसला लिया है।