Bigg Boss 13
- फोटो : Voot
सात फरवरी को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में इम्यूनिटी टास्क हुआ। इस टास्क में नॉमिनेटेड चारों सदस्य आरती, शहनाज, पारस और माहिरा गॉर्डन एरिया में मौजूद जेल में बंद थे। एक मेज पर जेल की चाबी रखी हुई थी। तीनों एलीट क्लब के मेंबर्स रश्मि, आसिम और सिद्धार्थ को बजर बजते ही चाबी हासिल करनी होगी। जिसके हाथ में पहले चाबी आएगी वो जिसे इम्यूनिटी दिलाना चाहता होगा उसे जेल से बाहर निकाल देगा।