फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: शेफाली जरीवाला ने दिखाई दरियादिली, मां बनने के लिए अपनाया ये तरीका

Wed, 19 Feb 2020 09:26 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shefali jariwala - फोटो : social media
रियलिटी शो बिग बॉस 13 खत्म हो चुका है। इस शो के कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे थे जिन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्हीं में से एक थीं शेफाली जरीवाला। शेफाली अपने खेल और रणनीति के अलावा आसिम रियाज के साथ झगड़ा करने की वजह से खूब चर्चा में रही थीं। उन्होंने आसिम के साथ शो में कई मौकों पर लड़ाई की थी। अब शेफाली जरीवाला बेहद खास वजह से सुर्खियों में हैं। इस वजह को जानकर उनके फैंस भी तारीफ करते नहीं रुकेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
shefali jariwala - फोटो : social media
दरअसल शेफाली जरीवाला ने एक बेटी को गोद लेने का फैसले किया है। अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार, शेफाली जरीवाला ने हाल ही में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह बहुत जल्द एक बेटी को गोद लेने वाली है। शेफाली जरीवाला ने कहा, 'मैंने बच्चे को गोद लेने का मतलब उस समय समझा जब मैं केवल 10-11 साल की थी। मैं हमेशा से एक बच्चा गोद लेना चाहती थी।'
विज्ञापन

3 of 5
shefali jariwala - फोटो : social media
शेफाली जरीवाला ने बच्चा गोद लेने पर आगे कहा कि, 'ये मेरे लिए मुश्किल है, वो भी तब जब आपका खुद का बच्चा हो। ऐसे में सोसाइटी, दोस्तों और परिवार का दबाव होता है, लेकिन मैंने और पराग ने इस पर बात की और अब हमने एक बच्चा गोद लेने का फैसला किया है।' बच्चे के गोद लेने पर जरीवाला ने कहा, 'बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जोकि बहुत थकाऊ है क्योंकि इसमें कागजी कार्रवाई ज्यादा है, लेकिन उम्मीद है कि हम जल्द बच्चा गोद ले लेंगे।' 

4 of 5
Shefali Jariwala - फोटो : twitter
शेफाली जरीवाला के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। बात करें बिग बॉस 13 के अंदर उनके सफर की तो शेफाली की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। एक समय बाद शेफाली का खेल दिन पर दिन कमजोर पड़ता गया और उन्हें बेघर होना पड़ा। घर के बाहर आने के बाद वो लगातार इंटरव्यू दिए। बिग बॉस 13 में आसिम रियाज की लड़ाई सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा शेफाली जरीवाला से भी देखने को मिली। आसिम और शेफाली के बीच इतना झगड़ा हुआ था कि शेफाली के पति पराग त्यागी आसिम को बिग बॉस 13 के खत्म होने के बाद मारने के धमकी देने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika Padukone, Vishal Aditya Singh, Madhurima Tuli, Shehnaz Gill, Aarti Singh, Shefali Jariwala - फोटो : amar ujala mumbai
इतना ही नहीं पराग त्यागी सोशल मीडिया के जरिए आसिम को बिग बॉस के घर के बाहर मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद आसिम के भाई उमर रियाज ने पराग की धमकी का जवाब दिया था। ऐसे मेें अब उमर रियाज ने पराग त्यागी के खिलाफ पुलिस को शिकायत करने की धमकी दी। दरअसल बिग बॉस 13 से निकलते ही और शो मेें कनेक्शन के तौर पर आने पर शेफाली जरीवाला बार-बार यही कह रही हैं कि आसिम के बाहर निकलने के बाद उनके पति और अन्य लोग उनकी पिटाई करने का इंतजार कर रहे हैं। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: पराग त्यागी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर सकते हैं आसिम के भाई ! दी थी मारने की धमकी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें