फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: शो में पति के आते ही शेफाली ने किया Kiss, देखकर घरवालों ने यूं दिया रिएक्शन

Fri, 17 Jan 2020 12:10 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
shefali jariwala - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' में फैमिली राउंड में शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी पहुंचे। पति को देखते ही शेफाली की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जहां उन्होंने पति को देखते ही गेट के दूसरी ओर खड़े होकर किस किया। शेफाली के इस तरह किस करने पर घरवाले चीयर करने लगते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
पराग सबसे पहले आसिम के पास बैठते हैं और उनसे कहते हैं कि 'मैं इसे 10 महीने से प्यार करता हूं। कोई उसे कुछ करेगा मैं उसे फाड़ दूंगा।' इसके बाद पराग घर के अंदर जाते हैं जहां वो दोनों एक दूसरे को किस करते हैं। शेफाली कहती हैं कि 'इतनी दाढ़ी बढ़ा ली है, मेरे गम में हो क्या?'
विज्ञापन

3 of 5
shefali jariwala - फोटो : voot
पराग कहते हैं कि 'तुम्हें लेकर बाहर सब क्रेजी हो गए हैं लेकिन अभी तक आप बैकफुट पर खेल रही हो। आप फ्रंटफुट की खिलाड़ी हो। आप टाइगर हो। इस घर की आप गुंडी हो। इस वक्त आसिम सही नहीं जा रहा। उसे रश्मि भड़काने का काम कर रही है। सबसे ज्यादा चाबी वही भरती है।' 

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
पराग और शेफाली जब काउच पर बैठकर बात करते हैं उस वक्त वो शेफाली का पैर दबाते हैं। पराग कहते हैं कि 'तुम्हें बहुत मिस किया। इतनी सारी चीजें बोलनी हैं लेकिन यहां बोल नहीं सकते।' आगे शेफाली कहती हैं कि 'यहां सबकुछ ठीक है। तबीयत भी ठीक है। बस रात को आपको मिस करती हूं। आपके टच को मिस करती हूं। आपने जो ब्लैंकेट भेजा है उसे ओढ़कर मैं सो जाती हूूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shefali jariwala - फोटो : voot
शेफाली को लेकर जब पराग बाहर निकलते हैं तो पराग से सभी घरवाले कहते हैं कि 'सबसे पहले ये क्लियर करो कि बाहर आसिम का इंतजार कौन कर रहा है?' इसके बाद पराग कहते हैं कि 'हिमांशी ने ये मैसेज उन तक पहुंचाने के लिए कहा है।' इसे सुनकर सभी घरवाले आसिम को छेड़ने लगते हैं।

Bigg Boss 13: आसिम के प्यार में पड़ीं हिमांशी खुराना, मंगेतर से तोड़ा 10 साल पुराना रिश्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें