फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ पर जमकर बरसीं शेफाली बग्गा, बिग बॉस से बाहर होते ही निकाला दिल का गुबार

Sun, 05 Jan 2020 10:58 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Shefali Bagga - फोटो : twitter
बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड से दोबारा एंट्री लेने वाली शेफाली बग्गा फिर से बेघर हो गईं हैं। शेफाली ने भी अब तक बेघर हो चुके प्रतिभागियों की तरह सिद्धार्थ शुक्ला गैंग को अपने बेघर होने का जिम्मेदार ठहराया और उन्हें एक चापलूस खिलाड़ी बताया। बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद अमर उजाला से खास बातचीत करते हुए शेफाली बग्गा कहती हैं, “जब से मैं घर में दाखिल हुई तभी से घर के अंदर इन लोगों की अपने ग्रुप को बचाने की योजनाएं तैयार थीं। ये लोग सिर्फ दूसरों को निशाना बनाना चाहते हैं ताकि उनका ग्रुप बचा रहे। इस झुंड में सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छबड़ा, माहिरा शर्मा आदि शामिल हैं। अपना मतलब निकालने के लिए सिद्धार्थ दूसरों की चापसूली में लगे रहते हैं।”
विज्ञापन

2 of 4
Shefali Bagga - फोटो : twitter
शो में आम और खास इंसान के फर्क के बारे में वह कहती हैं, “आम आदमी के रूप में शो में आए प्रतियोगी सिर्फ कहने को ही आम आदमी हैं, हकीकत में तो सभी सेलेब्रिटीज ही हैं। बस फर्क इतना है कि कोई ज्यादा लोकप्रिय है और कोई थोड़ा कम लोकप्रिय है।” वाइल्ड कार्ड एंट्री के बारे में शेफाली ने कहा, “यह फॉर्मूला घर वालों के लिए मुश्किल बढ़ाने वाला ही है। मैंने खुद वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। लेकिन इस बार सब कुछ उल्टा ही हो गया। घरवालों ने पहले से ही वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वालों के खिलाफ योजना बना रखी थी, कि बाहर से आने वाले के साथ कोई बात नहीं करेगा। अब कैमरे पर तो सिर्फ बातचीत ही नजर आती हैं, इसलिए मैंने खुद से ही बात करना शुरू किया। इसके बाद सिद्धार्थ एंड कंपनी ने मेरी छवि ऐसी बना दी कि मैं दूसरों के बीच में घुसती हूं। ऐसे में मेरा शो में बने रहना बहुत मुश्किल हो गया था। वाइल्ड कार्ड का फॉर्मूला तो अच्छा है लेकिन कोई ठीक से भुनाने वाला होना चाहिए।'
विज्ञापन

3 of 4
Shefali Bagga Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
शो के विजेता के बारे में अपनी राय देते हुए शेफाली कहती हैं, “शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला में से इस बार का कोई विजेता रहेगा क्योंकि घर में हो रही सारी घटनाओं का केंद्र सिद्धार्थ ही हैं, तो इस हिसाब से खेल उन्हीं के पक्ष में ज्यादा है। शहनाज को मैं दिल से जीतते देखना चाहती हूं। वह भी बहुत अच्छा खेल रही हैं।”
विज्ञापन

4 of 4
shefali bagga - फोटो : social media
सलमान के वीकेंड पर किए गए फैसलों के बारे में वह कहती हैं, “वैसे सलमान कोई पक्षपात नहीं करते लेकिन कुछ चीजें हैं जो गलत होती हैं और लोगों तक नहीं पहुंचती। लड़ाइयां होने पर हुई गाली गलौज को बीप कर दिया जाता है, तो ये भी एक तरह से गलत ही है। उन चीजों को लेकर लोगों को सबक नहीं सिखाया जाता, ये मुझे थोड़ा गलत लगता है।”

पढ़ें: फिल्म इंडस्ट्री के बारे में नेहा का हैरान करने वाला खुलासा, कहा हीरो से पहले नहीं खाने देते थे खाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें