Siddharth Dey and Shefali Bagga
- फोटो : file photo
'वीकेंड का वार' के दूसरे दिन सिद्धार्थ डे और शेफाली बग्गा के बीच की नजदीकियां घरवालों को साफ नजर आईं। इस बात का सबूत सलमान के द्वारा पढ़ी गई चिट्ठियां है। दरअसल, घरवालों को एक टास्क दिया गया था। इस टास्क में उन्हें घर में एक दूसरे के बारे में चिट्ठियां लिखनी थीं। जिसमें वह लव लेटर या फिर शिकायत भी लिख सकते हैं। इन्हीं चिट्ठियों को सलमान ने सभी घरवालों को पढ़कर सुनाया था।