फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ का दिखेगा चौंकाने वाला अवतार, तीन लड़कियों का दिल टूटना तय

Tue, 01 Oct 2019 05:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Siddharth Dey and Siddharth Shukla - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (BiggBoss 13) के घर में बवाल की शुरुआत पहले दिन से ही हो गई थी। असीम और पारस का झगड़ा पहले दिन ही दर्शकों को देखने को मिला। वहीं अब घर का एक ऐसा सदस्य झगड़ा करने वाला है जिसके बारे में शायद ही आपने सोचा हो। अरे जनाब..इस बात का सबूत भी सामने आ गया है। 'बिग बॉस 13' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला लड़ते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Siddharth Dey and Siddharth Shukla - फोटो : twitter
इस प्रोमो वीडियो में शांत और सुलझे हुए दिखने वाले सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla)घर के दूसरे कंटेस्टेंट सिद्धार्थ डे पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, सिद्धार्थ को 'बिग बॉस 'के प्रीमियर के दौरान घर की कुछ जिम्मेदारियां दी गई थीं। पूरे घर में सिद्धार्थ ही इकलौते ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिनके हिस्से सबसे ज्यादा जिम्मेदारी आई हैं। इन जिम्मेदारियों में ब्रेकफास्ट, लंच, शाम की चाय और डिनर के अलावा पूल की सफाई भी शामिल है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सिदार्थ शुक्ला राशन की कमी को लेकर सिदार्थ डे को टोकते हैं। जिसे सुनकर सिदार्थ डे नाराज हो जाते हैं और सिद्धार्थ शुक्ला को गुस्सा आ जाता है। वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों के बीच तीखी बहस हो रही है। आमतौर पर चुप रहने वाले सिद्धार्थ का यह अंदाज हो सकता है कि उनके प्रशंसकों को थोड़ा चौका दे। 

4 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
प्रोमो में एक टास्क की भी झलक दिखाई गई है जिसमें घर की लड़कियों को लड़को को दिल देना होगा और उन्हें उनके दिल को रखने के लिए मनाना होगा ,मजे की बात यह है की घर में लड़के सिर्फ 5 हैं और लड़कियां ज्यादा। ऐसे में किसी न किसी का तो दिल टूटेगा तय है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ameesha Patel Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
बिग बॉस का यह 13वां सीजन है। बिग बॉस का प्रीमियर शो 29 सितंबर को था। शो को हिट बनाने के लिए फॉर्मेट में काफी बदलाव किए गए हैं। इस बार घर की मालकिन के रूप में अमीशा पटेल को लाया गया है, जिनका काम घर के सदस्यों पर नजर रखना है। अमीषा ने पहले दिन घरवालों से कई टास्क करवाए। इसमें राशन वाला टास्क सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इस टास्क के लिए अमीषा को ट्रोल भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 13: अमीषा ने घरवालों से करवाए 'गंदे' टास्क, मुंह से उठवाया सामान, दो के उतरवाए कपड़े
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें