फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, शो का समय और आगे तक बढ़ाने का फैसला

Sun, 24 Nov 2019 01:36 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 13' अपने तमाम टर्न एंड ट्विस्ट से दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब हो रहा है। हालांकि शो की शुरुआत पहले धीमी रही लेकिन धीरे-धीरे इसने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। इस हफ्ते आई टीआरपी रेटिंग पर नजर डालें तो पहली बार शो टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहा और शो को नौवां स्थान मिला। दर्शकों की रुचि को देखते हुए अब मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है जो बिग बॉस के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Siddharth Shukla Bigg Boss 13 - फोटो : voot
पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी खबरें आ रही थीं कि फैंस के लिए शो को तीन से चार हफ्ते और बढ़ाया जा सकता है। अब पिंकविला वेबसाइट के मुताबिक यह कन्फर्म है कि सलमान खान का शो पांच हफ्ते के लिए बढ़ाया जाएगा। जी हां मेकर्स ने शो को पांच हफ्ते बढ़ाने का फैसला लिया है जिसके बाद दर्शक इसे और एंजॉय कर सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Mahira, Paras and Rashami Bigg Boss 13 - फोटो : VOOT
'बिग बॉस 13' का फिनाले जनवरी 2020 में नहीं होगा बल्कि यह फरवरी के आखिर तक या मार्च के शुरुआती हफ्ते में होगा। हालांकि अभी तक शो के खत्म होने की तारीख का पता नहीं चला है लेकिन यह कंफर्म है कि यह पांच हफ्ते यानी एक महीने और बढ़ने वाला है। 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
यह खबर बिग बॉस के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। वो अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को और ज्यादा समय तक घर में देख सकेंगे। आमतौर पर 'बिग बॉस' करीब 90 दिन यानी तीन महीने तक ही चलता है। सीजन 8 अभी तक का सबसे लंबा सीजन रहा है जो कि 104 दिनों तक चला था। इस सीजन में गौतम गुलाटी विजेता बने थे। अब 'बिग बॉस' 13 ये रिकॉर्ड तोड़ने वाला है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV
'बिग बॉस' के पिछले हफ्ते की बात करें तो खेसारी लाल यादव बेघर हो चुके हैं। खेसारी को 'वीकेंड का वार' से पहले ही एक टास्क के दौरान घर से बाहर हो गए थे। वहीं इस हफ्ते बाहर जाने के लिए पांच कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे। इनमें सिद्धार्थ शुक्ला, खेसारी लाल यादव, रश्मि देसाई, आरती सिंह और देवोलीना भट्टाचार्य थे हालांकि खेसारी के बाहर जाने का एलान करते ही बिग बॉस ने बता दिया था कि एलिमिनेशन की प्रकिया पूरी हो चुकी है।

तापसी को नहीं मिला था सूरमा और मिशन मंगल की कामयाबी का क्रेडिट, बोलीं- 'मुझे पता था'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें