फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: गुस्से में तिलमिलाए सलमान ने खोल दी अरहान की पोल, रश्मि को बताया शादी और बच्चे का सच

Sat, 07 Dec 2019 02:58 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arhaan, Rashami and Salman Khan - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के 'वीकेंड का वार' में इस बार कुछ ऐसा होगा जिसकी घरवालों को बिल्कुल उम्मीद भी नहीं होगी। हर बार सलमान खान (Salman Khan) 'वीकेंड का वार' में आते हैं और घरवालों के साथ मस्ती-मजाक करते हैं लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नहीं होगा। इस बार सलमान हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट अरहान खान की सबके सामने पोल खोलेंगे। सलमान अरहान के बारे में घरवालों को ऐसी बात बताएंगे जिसे जानकर सभी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
'वीकेंड का वार' का प्रोमो भी आ गया है। इस प्रोमो में सलमान खान गुस्से में नजर आ रहे हैं। प्रोमो में सलमान घरवालों से कह रहे हैं- 'टास्क कर रहे हो या एक दूसरे को अपनी ताकत दिखा रहे हो। अगर दिखाई रहे हो तो अच्छे से दिखाओ। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा एक पिटेगा और दूसरा मारेगा। बस घर से निकल जाओगे।' इसके बाद सलमान अरहान के बारे में ऐसी बात बोल देते हैं जिसे जानकर सभी चौंक जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter
सलमान अरहान से कहते हैं- 'आपको बहुत शौक है बाहर की बातें घर के अंदर करने की। अब तुम बताओ तुम्हारे घर में कौन-कौन है?' अरहान कहते हैं- 'माता-पिता, भाई और बहनें।' इसके बाद सलमान कहते हैं- 'शादी और बच्चा।' सलमान के यह कहते ही प्रोमो में रश्मि का चेहरा दिखाया जाता है। रश्मि हैरान नजर आ रही हैं। इस प्रोमो से इतना तो साफ है कि इस 'वीकेंड का वार' घरवालों की क्लास सलमान जमकर लगाएंगे। 
 

4 of 5
Naagin 4 - फोटो : twitter
'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की जानकारी देने वाले 'द खबरी' ने 'वीकेंड का वार' में और क्या-क्या होगा इस बारे में ट्वीट किया है। ट्वीट के मुताबिक सलमान खान शहनाज से भी बात नहीं करेंगे। शहनाज सलमान से माफी भी मांगेंगी लेकिन वह उनसे बात करने से मना कर देंगे। 'वीकेंड का वार' में आठ दिसंबर को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में 'नागिन 4' के सितारे अपने शो का प्रमोशन करने बिग बॉस में आएंगे। इस बार 'नागिन 4' में निया शर्मा के अलावा जैस्मिन भसीन, सायंतनी घोष के अलावा कई कलाकार हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
'द खबरी' के मुताबिक इस हफ्ते बिग बॉस से हिमांशी खुराना बेघर हो गई हैं। 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार लोग नॉमिनेटड थे। इन कंटेस्टेंट्स के नाम आसिम रियाज, रश्मि देसाई, हिमांशी खुराना और शेफाली जरीवाला है। नॉमिनेटड कंटेस्टेंट में पारस छाबड़ा भी थे लेकिन सर्जरी की वजह से उन्हें शो से कुछ दिनों के लिए जाना पड़ा। 
 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 13: 'वीकेंड का वॉर' से पहले जानिए कौन होगा बाहर, घर के इन दो कंटेस्टेंट को लगेगा झटका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें