Shefali and Rashami Desai
- फोटो : twitter
दरअसल, छह दिसंबर के टेलीकास्ट हुए एपिसोड में शहनाज, रश्मि देसाई, शेफाली जरीवाला, माहिरा शर्मा के बीच बहस हुई। शेफाली और रश्मि ने माहिरा के होठों का मजाक उड़ाया तो वहीं शहनाज ने शेफाली के। इस दौरान रश्मि ने मजाक में कपड़े से एक गुड़िया बनाई थी। इस गुड़िया का नाम माही रखा था। खास बात है कि इस गुड़िया के होंठ बड़े बनाए थे।