फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 13: गौतम गुलाटी के बाद सिद्धार्थ पर मेहरबान सलमान, अगले प्रोजेक्ट में मिला मौका!

Tue, 03 Dec 2019 11:24 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
बॉलीवुड के गॉडफादर कहे जाने वाले सलमान खान ने कई चेहरों को बड़े पर्दे पर मौका दिया। जरीन खान, आयुष शर्मा, स्नेहा उल्लाल और डेजी शाह का नाम इनमें शामिल है। हाल ही में खबर आई कि सलमान खान ने बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट गौतम गुलाटी को फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में मौका दिया है। गौतम गुलाटी के बाद इस लिस्ट में एक और बिग बॉस कंटेस्टेंट का नाम जुड़ने जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' पर नजर डालें तो सलमान खान अभी तक सिद्धार्थ शुक्ला का फेवर लेते नजर आए हैं। कई मौकों पर जब सिद्धार्थ गलतियां करते हैं सलमान उन्हें सतर्क करते दिखे। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने सलमान पर पक्षपात का आरोप लगाया है लेकिन दबंग खान पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
दरअसल, बीते वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान खान सिद्धार्थ शुक्ला से कहते हैं कि अब तो बिग बॉस पांच हफ्ते के लिए बढ़ गया है ऐसे में बिग बॉस के बाद उनका क्या प्लान है। सिद्धार्थ कहते हैं कि 'सर, आप बाकी के प्लान्स तो जानते ही हैं।' सिद्धार्थ के इस बयान के बाद साफ है कि सलमान उनके प्लान्स के बारे में जानते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान के अगले प्रोजेक्ट में वो काम कर सकते हैं।

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
अब इस पर ज्यादा जानकारी तो नहीं मिल पाई है कि सिद्धार्थ अपने किस प्लान की बात कर रहे हैं लेकिन ऐसा माना जा रहा है वो फिर से बड़े पर्दे पर दिख सकते हैं। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला ने करण जौहर की फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में अंगद का किरदार निभाया था। फिल्म में आलिया भट्ट और वरुण धवन की मुख्य भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' पांच हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। शो में कंटेस्टेंट की प्रतिक्रिया देखें तो सिद्धार्थ शुक्ला परेशान नजर आए। खबरों के मुताबिक, सिद्धार्थ ने मेकर्स से 12 जनवरी तक कॉन्ट्रैक्ट किया है। ऐसे में शो के बढ़ जानें से वो खुश नहीं है। सिद्धार्थ ने अब अपनी फीस बढ़ाने की मांग की है। उनकी पॉपुलरिटी को देखते हुए माना जा रहा है मेकर्स इस पर सहमत हो जाएंगे। फिलहाल सिद्धार्थ को एक हफ्ते के लिए नौ लाख मिलते हैं।

उर्वशी नहीं इस अभिनेत्री संग छुट्टियां मनाने निकले हार्दिक पांड्या, दुबई से सामने आईं तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें