फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी शादी में ऐसे सजी-धजी थीं रश्मि देसाई, 3 साल में इस वजह से टूट गया था रिश्ता

Tue, 03 Dec 2019 08:45 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
rashmi desai - फोटो : social media
रश्मि देसाई इन दिनों बिग बॉस 13 में धमाल मचा रही हैं । दर्शक उन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं। घर में रश्मि की सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कभी नोक-झोक तो कभी प्यार देखने को मिल रहा है । पिछले दिनों रश्मि और सिद्धार्थ का एक रोमांटिक वीडियो शूट हुआ था । रश्मि गेम में काफी अच्छा खेल रही हैं । आइए जानते हैं उनकी निजी जिंदगी के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 7
rashmi desai - फोटो : social media
रश्मि ने साल 2012 में अपने कोएक्टर नंदिश संधु से शादी की थी । नंदिश और रश्मि ने टीवी शो 'उतरन' में साथ काम किया था । इसी सीरियल के दौरान दोनों को प्यार हुआ फिर शादी कर ली । शादी के एक साल बाद ही दोनों में अनबन की खबरें आने लगीं और 4 साल में ही ये शादी टूट गई । 
विज्ञापन

3 of 7
rashmi desai - फोटो : social media
मीडिया में भी दोनों के तलाक की खूब चर्चा हुई थी । रश्मि ने तलाक के लिए नंदिश की कई लड़कियों के साथ दोस्ती को इस तलाक का जिम्मेदार ठहराया था । जबकि नंदिश, रश्मि के जरूरत से ज्यादा संवदेशनशील होने की वजह से परेशान थे । एक लड़की के साथ नंदिश की कुछ तस्वीरें उस समय वायरल हो गई थीं और इसके बाद से ही दोनों का तलाक तय माना जा रहा था । 

4 of 7
Rashmi Desai
वहीं इस मामले में रश्मि ने कहा था, 'तलाक की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। हमने इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया। अगर दो लोग एक साथ खुश नहीं हैं तो उन्हें अलग हो जाना चाहिए, इसलिए हमने तलाक लेने का फैसला किया है ।'
विज्ञापन

5 of 7
Rashmi Desai
बॉलीवुड शादी डॉट कॉम पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मि ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए कहा था, 'जो भी बातें सामने आईं वो सिर्फ नंदिश के पक्ष में ही थीं । मैंने काफी समय तक खुद को रोककर रखा । मुझे लगता था कि मुझे किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है । लेकिन अब मैं बोलना चाहती हूं । मैंने कभी अपने मन से घर छोड़ने की कोशिश नहीं की । मुझे हमेशा घर से निकाला जाता था।'
विज्ञापन

6 of 7
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
'अगर वो इस रिश्ते को अपना 100 फीसदी देता तो कुछ भी खराब ना होता । मुझे कभी उसकी किसी फीमेल दोस्त से दिक्कत नहीं हुई । मैंने कभी उस पर शक नहीं किया । मैं अपने काम और ट्रैवल में ही बहुत व्यस्त रहती थी । मुझे नहीं पता कि वो किसी को डेट कर रहा है या नहीं । वो कर भी रहा है तो एंज्वॉय करे । मैं उसके अच्छे भविष्य की कामना करती हूं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Rashmi Desai
'मुझे इस रिश्ते में बहुत प्रताड़ना मिली । मैं उसके साथ 3 साल से ज्यादा नहीं रही। मैं चाहूं तो उसके बारे में बहुत कुछ बता सकती हूं। लेकिन जो मुझे समझ सकते हैं वो समझ जाएंगे । मैं इस रिश्ते में बिल्कुल खुश नहीं थी । मेरे घरवाले भी परेशान थे । लेकिन उन्होंने मेरे फैसले में मेरा साथ दिया ।'
 

कंपकंपा देने वाली ठंड में काम कर रहे बिग बी, फोटो सामने आई तो श्वेता बच्चन ने दिया ये जवाब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें