छोटे पर्दे का रियलिटी शो बिग बॉस 13 इन दिनों काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। शो के अंदर हर दिन नए-नए रंग और टास्क देखने को मिल रहे हैं। बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच काफी जुबानी जंग भी देखने को मिली। इन सबके बीच एक टास्क के बाद रश्मि देसाई सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं और जमकर ट्रोल हो रही हैं। साथ ही यूजर्स सिद्धार्थ शुक्ला का समर्थन कर रहे हैं।