फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सलमान ने लगाई अरहान की क्लास तो रश्मि की खुली आंखें !,'प्रेम की नैया' फंसी मझधार में

Mon, 16 Dec 2019 06:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : social media'
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में जहां हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं तो वहीं शो के अंदर रश्मि देसाई और अरहान खान का रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस हफ्ते हुए वीकेंड का वार में भी सलमान खान ने अरहान की पोल खोली और जमकर क्लास लगाई। इतना ही नहीं शो में मेहमान के तौर पर रश्मि के भाई, अभिनेत्री काम्या पंजाबी और हिना खान बिग बॉस के घर में आईं और रश्मि को अरहान के साथ रिश्ता चलने के लिए समझाकर गईं। 
विज्ञापन

2 of 5
Rashami Desai - फोटो : social media
ऐसे में अब कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो से जुड़ा एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में रश्मि देसाई विकास गुप्ता के साथ बैठकर अरहान से उन सभी बातों पर चर्चा करती हुई दिखाई दे रही हैं। जो अरहान ने रश्मि के पीठ पीछे बिग बॉस के अंदर कहीं। भावुक होती हुई रश्मि कहती हैं कि, 'हमारे बीच का एक रिश्ता जस्ट शुरू हो रहा है, मैं हैरान हूं कि तुमने मुझे बनाया (करियर) है।' इस पर अरहान ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अपने आपको ऊंचा दिखाना, मुझे नहीं लगता मुझे इस चीज की जरूरत है। रश्मि कहती हैं कि' मैं इसके साथ सहज कैसे हो सकती हूं ?'
 
विज्ञापन

3 of 5
Rashami Desai, Arhaan and Kamya - फोटो : twitter
रश्मि आगे कहती हैं कि, 'जिंदगी में परेशानियां बहुत हैं और इन परेशानियों से मैं एक-एक करके निकलना चाहती हूं। दोबारा परेशानी में घूसना नहीं चाहती हूं। तुमने जिस तरह से चीजों को पेश किया वह पूरी तरह से गलत है। तुम भी बहुत परेशान हो और मैं उससे कही ज्यादा परेशानी हूं क्योंकि मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी।' रश्मि कहती है कि, 'वह जानते हैं कि उसे प्यार करने वाला कोई नहीं है और वह उसे खोना नहीं चाहती। प्रोमो को देखकर कहा जा सकता है कि रश्मि और अरहान प्रेम कहानी बीच मझधार में चल रही है।' 

4 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter
गौरतलब है कि बिग बॉस 13 में इस हफ्ते हुए वीकेंड का वार में एक बार से सलमान खान ने अरहान खान की क्लास लगाई। सलमान खान ने शनिवार को हुए वीकेंड का वार में रश्मि से एक बार फिर अरहान के बारे में खुलासे किए। उन्होंने रश्मि से कहा, 'तुमने अपने घर की चाबी किसे दी है?' जवाब में रश्मि ने कहा, 'अपनी मैनेजर निधी को और एक चाबी अरहान के पास भी है।' सलमान ने, 'तुम्हारे घर पर इस वक्त कौन है?' रश्मि ने कहा, 'मैं अकेले रहती हूं।' सलमान ने कहा, 'बीते कुछ दिनों से तुम्हारे घर पर चार पांच लोग हैं। तुम्हारे भाई ने भी मुझे बताया और मैंने भी यह सुना है कि अरहान के परिवार वाले तुम्हारे घर पर रह रहे है।' सलमान ने अरहान से पूछा तो उन्होंने कहा, 'नहीं, उनके घर पर कोई नहीं है।' इसके बाद विकास गुप्ता ने कहा,'मैंने भी यही सुना है आने से पहले। अगर अरहान ऐसा कुछ है तो साफ-साफ रश्मि को बता दो।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter
गौरतलब है कि सलमान खान के इन सभी बातों को सुनकर अरहान रश्मि और विकास के सामने रोने लगते हैं। वह कहते हैं- 'मुझसे गलती हो गई कि मैंने सड़क वाली बात घर पर की। जो मैंने कहा वो लोगों ने सुना और जो आपने कहा वो नहीं सुना क्या इन लोगों ने?' रश्मि ने कहा- 'कुछ तो हुआ है जो इस तरह से लोग कह रहे हैं?' फिलहाल रश्मि अरहान का रिश्ता क्या मोड़ लेता है यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। इस हफ्ते बिग बॉस 13 के घर से हिंदुस्तानी भाऊ बेघर हो गए हैं। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: रश्मि ने किया बड़ा खुलासा, बताया शो में अपने लिए नहीं अरहान के लिए आई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें