फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: तो गंजे नहीं हैं पारस छाबड़ा, विग पहनने पर पहली बार खुद बताई सच्चाई

Mon, 13 Jan 2020 03:21 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
पारस छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 13' में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के सामने घरवालों ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कैसे उनकी जिंदगी में मुश्किलें आईं। कई बार लोग उन्हें चिढ़ाते थे लेकिन इन सब पर ध्यान दिए बगैर वो आगे बढ़े। इस दौरान पारस छाबड़ा ने अपने विग पहनने को लेकर सच्चाई बताई।
विज्ञापन

2 of 5
Paras Chhabra - फोटो : twitter
पारस ने सबसे पहले बताया कि बचपन में उन्हें हकलाने की समस्या थी, जिसकी वजह से उन्हें चिढ़ाया जाता था। इस पर उन्होंने काफी मेहनत की और उनके हकलाने की समस्या खत्म हुई। इसके अलावा पारस ने अपने गंजेपन पर भी बात की। 
विज्ञापन

3 of 5
Paras Chhabra - फोटो : twitter
पारस ने कहा कि 'मैंने काफी मॉडलिंग की है। इस दौरान बालों पर हीट और कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल होता है। जिसकी वजह से मेरे बाल झड़ने शुरू हो गए। मैं पूरी तरह से गंजा नहीं हूं। बाल कुछ जगहों से कम हैं। जब मैं शो में आया था तो मुझे लगा कि हर अभिनेता अच्छा दिखने के लिए एक्सटेंशन लगाता है, पैचेज लगाता है। मैंने भी पैच लगाया। मुझे इसमें कोई शर्म नहीं है। मुझे पता है मैं अच्छा दिखता हूं।'

4 of 5
Paras Chhabra - फोटो : twitter
पिछले दिनों पारस का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा कि वो बिना विग के हैं। पारस वॉशरूम एरिया में बिना विग के घूम रहे होते हैं वहीं माहिरा नीचे बैठकर हंस रही होती हैं। वीडियो में सिद्धार्थ भी नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पारस छाबड़ा - फोटो : Social Media
एक टास्क के दौरान पारस के सिर से उनका हेयर पैच निकल आता है। पहली बार पारस के गंजे होने का खुलासा इसी एपिसोड में हुआ था। इसके बाद पारस वहां से निकलकर अपने बाल संभालते दिखे थे। यही नहीं घर में आसिम रियाज और शेफाली जरीवाला उन पर तंज कसते भी नजर आए थे।

Bigg Boss 13: इस वजह से शादी के बगैर बच्चे चाहते हैं सलमान, दीपिका से बयां किया अपना दर्द
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें