फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद ससुराल में रानियों की तरह राज कर रहीं अभिनेत्री मोहिना कुमारी, ये तस्वीरें हैं सबूत

Mon, 13 Jan 2020 03:12 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mohena kumari - फोटो : social media
टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी ने 14 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत से शादी की थी। इन दोनों की शादी हरिद्वार में हुई थी । शादी के बाद मोहिना अब रानियों की तरह अपने ससुराल में राज कर रही हैं । मोहिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्होंने शादी के बाद कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
mohena kumari - फोटो : social media
मोहिना की इन तस्वीरों को उनके पति सुयश ने ही खींचा है । सुयश एक अच्छे फोटोग्राफर भी हैं । इन फोटोज को देख साफ है कि मोहिना, पति के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं । पिछले दिनों मोहिना सिक्किम के दौरे पर थीं । वहां की भी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी । 
विज्ञापन

3 of 5
mohena kumari - फोटो : social media
बता दें कि शादी के बाद मोहिना ने एक्टिंग छोड़ दी है । इससे पहले वो टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति सिंहानिया का किरदार निभाते नजर आती थीं । मोहिना एक बेहतरीन ट्रेंड डांसर भी हैं । उन्होंने रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में हिस्सा लिया था । शो में मोहिना कोरियाग्राफर टेरेंस लुइस की टीम में थीं। इसके बाद उन्होंने अभिनय शुरू किया।

4 of 5
mohena kumari - फोटो : social media
मोहिना टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वो रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं। मोहिना ने अपनी एक्टिंग छोड़ने को लेकर कहा था, 'शादी के बाद मैं मुंबई और अभिनय दोनों को छोड़ दूंगी। मेरी जिंदगी 180 डिग्री बदलने वाली है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mohena kumari - फोटो : social media
'मैं खुश होने के साथ थोड़ी सी परेशान भी हूं। टीवी छोड़ने का फैसला मेरे कुछ दोस्तों को सही नहीं लगा लेकिन मैं हमेशा अपने दिल की सुनती हूं।' बता दें कि मोहिना ने शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी भी दी थी । इस पार्टी में पीएम नरेंद्र मोदी उन्हें और सुयश को आशीर्वाद देने पहुंचे थे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें