'बिग बॉस' (Bigg Boss 13) के 'लग्जरी बजट टास्क' को जीतने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम की थोड़ी कहासुनी हो गई थी। इन दोनों की लड़ाई के बीच पारस छाबड़ा आ गए। पारस के आते ही सिद्धार्थ किनारे हो गए और फिर झगड़ा पारस-आसिम के बीच शुरू हो गया। इस झगड़े के बाद पारस छाबड़ा की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पारस जूतों की पॉलिश करते हुए नजर आ रहे हैं।