फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: रश्मि ही नहीं ये 5 कंटेस्टेंट्स भी शो में हुए घायल, सिद्धार्थ की तो जल गई थी गर्दन

Sun, 08 Dec 2019 08:56 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Siddharth Shukla, Rashami, Siddharth Dey - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' में रश्मि देसाई (Rashami Desai) बुरी तरह घायल हो गई हैं। रश्मि देसाई को खींचतान की वजह से हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। रश्मि को चोट लगते ही उन्होंने 'बिग बॉस' से शिकायत भी की। इसके साथ ही कहा कि वह शो छोड़ देंगी। हालांकि शो में रश्मि देसाई ऐसी पहली कंटेस्टेंट नहीं हैं जिन्हें चोट लगी हो। इससे पहले भी कई कंटेस्टेंट शो में टास्क के दौरान तो कभी हाथापाई की वजह से चोटिल हुए हैं। जानिए 'बिग बॉस' में अब तक कौन-कौन से कंटेस्टेंट घायल हुए।
विज्ञापन

2 of 6
Asim Riaz - फोटो : twitter
आसिम रियाज 
आसिम रियाज को टास्क के दौरान हाथ में चोट लग गई है। आसिम टास्क के दौरान अरहान से बाल्टी छीन रहे थे इसी दौरान उन्हें चोट लगी। आसिम को भी रश्मि की तरह हाथ की उंगली में चोट लगी है और माइनर फ्रैक्चर हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 6
Siddharth Shukla - फोटो : twitter
सिद्धार्थ शुक्ला
'बिग बॉस' में टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला भी घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के हाथ पर लगी चोट की तस्वीरें खूब चर्चा में रहीं।

4 of 6
Paras Chhabra - फोटो : twitter
पारस छाबड़ा
पारस छाबड़ा हाल ही में हाथ की उंगली की सर्जरी के लिए घर से बाहर गए हैं। पारस को टास्क के दौरान चोट लगी थी। पहले पारस  ने अपनी चोट का जिम्मेदार सिद्धार्थ को बताया था हालांकि 'वीकेंड का वार' में सलमान ने साफ कहा था यह सिद्धार्थ की वजह से नहीं हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
देवोलीना भट्टाचार्य
देवोलीना भी तबीयत ठीक न होने की वजह से फिलहाल घर से बाहर हैं। देवोलीना को एक टास्क में गिरने की वजह से कमर में गंभीर चोट लग गई थी। जिसके बाद वह शो से चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Siddharth Dey - फोटो : twitter
सिद्धार्थ डे 
सिद्धार्थ डे भी टास्क के दौरान घायल हो गए थे। इस टास्क में घरवालों को एक दूसरे को कुर्सी से उठाना था। इसी दौरान उन पर कई चीजें डाली गई थीं। इसी टास्क में सिद्धार्थ डे की गर्दन पर चोट लग गई थी। 

Bigg Boss 13: अरहान खान की निजी जिंदगी का सबसे बड़ा राज खोलेंगे सलमान, देखती रह जाएंगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें