फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: नॉमिनेशन से बचाने के लिए शहनाज ने पलटा सिद्धार्थ का गेम, देखते ही भड़कीं माहिरा

Tue, 07 Jan 2020 04:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz, Siddharth and Mahira - फोटो : file photo
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और शहनाज कौर गिल (Shehnaz Kaur Gill) की नोकझोंक के बाद अब कुछ ऐसा होगा जिसे देखकर घरवाले हैरान रह जाएंगे। इस बात का खुलासा 'बिग बॉस' के नए प्रोमो वीडियो ने किया है। यह प्रोमो वीडियो नॉमिनेशन प्रकिया का है। इस वीडियो में सभी लोग एक कंटेस्टेंट को बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन शहनाज अपना फैसला सुनाकर पूरा खेल पलट देती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Shehnaz and Aarti - फोटो : twitter
इस प्रोमो वीडियो को 'कलर्स' के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। वीडियो को साझा करते हुए लिखा है कि फिर एक बार शहनाज कौर गिल ने पलटा अपना खेल। इस दांव के बाद कैसे बदलेगा घर का माहौल? इस वीडियो में दिखाया गया है कि घरवालों को किसी कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन से बचाना है। घरवाले एक एक करके माहिरा को सुरक्षित करने की बात कहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
वीडियो में दिखाया गया है कि आरती सिंह और पारस माहिरा को बचाने को कह रहे होते हैं। इसके बाद शहनाज कहती हैं कि मुझे नहीं बचानी माहिरा। शहनाज के इस फैसले के बाद पारस और माहिरा गॉर्डन एरिया में बात कर रहे होते हैं। माहिरा गुस्से में कहती हैं- 'मुझे इसकी आवाज से चिढ़ मचती है।' जवाब में पारस ने कहा- 'वो अपना व्यक्तित्व दिखा रही है।' 
 

4 of 5
Mahira and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
इसके बाद शहनाज घरवालों से कह रही हैं कि 'अगर डर नहीं लगता नॉमिनेट होने से तो बचा क्यों रहे हो?तुम्हारें जैसे को खेल मैं सिखा दूंगी। मुझे कोई क्या सिखाएगा?'वीडियो में आगे दिखाया गया है कि पारस और सिद्धार्थ बैठे हुए होते हैं। तभी सिद्धार्थ पारस से कहते हैं कि 'अब टूट जाएगी टीम।' छह जनवरी को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में सिद्धार्थ शहनाज को परेशान करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Siddharth Shukla,Shehnaz Gill - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थ शहनाज को छेड़ते हुए माहिरा से कहा था- 'अगर इस घर में कोई सही लड़की है, तो वो तू है। तेरे से लोग इतने जलते क्यों हैं? जलन चीज ही ऐसी है एक बार लग जाए तो वो निकलती नहीं है।' इसके बाद शहनाज सिद्धार्थ से नाराज हो जाती हैं और खुद को मारने लगती हैं। 

इरफान खान सहित बॉलीवुड के इन 10 सितारों को टीवी से मिली पहचान, पुरानी तस्वीरों में पहचानना मुश्किल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें