'बिग बॉस 13' के घर में कई बड़े नामों के बीच आसिम रियाज टॉप के कंटेस्टेंट बनकर उभरे हैं। उनकी लोकप्रियता का आलम ये है कि इंटरनेशनल सितारे भी उन्हें समर्थन करते दिखे है जबकि घर के किसी दूसरे सदस्य के साथ ऐसा नहीं दिखा है। उनका अभी तक का सफर बेहद रोचक रहा है। ऐसे में फिनाले से पहले चलिए आपको बताते हैं कि अभी तक कौन-कौन से इंटरनेशनल सितारों ने आसिम का समर्थन किया है।