बिग बॉस 13 का फिनाले 15 फरवरी को होगा । फिनाले में 6 कंटेस्टेंट पहुंच चुके हैं । इन सभी कंटेस्टेंट में सिद्धार्थ शुक्ला विनर के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं । बिग बॉस में सिद्धार्थ के सफर में काफी उतार-चढ़ाव आए। दर्शकों को सिद्धार्थ के कई रूप देखने को मिले । लोगों ने सबसे ज्यादा सिद्धार्थ का गुस्सा देखा, जिसके लिए उन्हें सलमान से डांट भी पड़ी ।