bigg boss 13
- फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, हाल ही में एक दिन रश्मि ने घर में कोई काम करने से मना कर दिया था, जिसे लेकर सिद्धार्थ के साथ लड़ाई होने लगी। दोनों के बीच काफी बहस हुई। इसी बीच आसिम आते हैं और रश्मि का पक्ष लेने लगते हैं। आसिम ने सिद्धार्थ को वहां से जाने के लिए कहा। बस फिर क्या था सिद्धार्थ और भड़क उठे। शो के सेट से एक सूत्र ने वेबसाइट को बताया कि 'झगड़े के दौरान सिद्धार्थ अपने आपे से बाहर हो गए। उन्होंने आसिम के साथ हिंसा की जिसकी वजह से उनके कोहनी और हाथ के आस-पास चोट आई। यही नहीं सिद्धार्थ ने अपने नाखूनों से आसिम की त्वचा को नोच दिया।' बिग बॉस के मेकर्स ने इस पूरे सीन को एडिट कर दिया और बाद में कहीं इसका जिक्र तक नहीं हुआ।