फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सेलिब्रिटी एक्सप्रेस' के साथ बिग बॉस 13 का आगाज, लॉन्चिंग के दौरान फोटोग्राफर पर भड़के सलमान

Tue, 24 Sep 2019 02:02 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Bigg Boss 13 launching - फोटो : amar ujala mumbai
टीवी की दुनिया के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन का बिगुल बज चुका है। यह शो 29 सितंबर से प्रसारित होगा। सोमवार को मुंबई के मेट्रो कॉरपोरेशन यार्ड में इसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। इस मौके पर सलमान खान ने पूरी महफिल लूट ली। उन्होंने शो के कॉन्सेप्ट से लेकर बिग बॉस से जुड़े खुद के एक्सपीरियंस के बारे में भी मीडिया से बातचीत की। पूरे कार्यक्रम के दौरान दबंग खान का कभी मसखरा अंदाज तो कभी गुस्सैल रवैया भी देखने को मिला। 

विज्ञापन

2 of 8
Bigg Boss 13 Event - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शाही एंट्री
बिग बॉस की इस बार की थीम मेट्रो के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। इसी वजह से शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी मेट्रो कॉरपोरेशन यार्ड  में रखी गई थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने मेट्रो से धमाकेदार एंट्री की। इस मेट्रो को सेलिब्रिटी एक्सप्रेस नाम दिया गया था। वह चलती मेट्रो के अंदर घूमते भी नजर आए। जैसे ही स्टेज के पास मेट्रो का दरवाजा खुला पूरा कार्यक्रम ढोल नगाड़ों की आवाज से गूंज गया। सलमान ने भी अपने चिर परिचित अंदाज में डांस करते हुए चुलबुल पांडे की स्टाइल में एंट्री की। गौरतलब है कि पिछले साल शो का लॉन्च इवेंट गोवा में रखा गया था जहां सलमान ने बोट के जरिए एंट्री मारी थी।




 
विज्ञापन

3 of 8
Bigg Boss 13 launching - फोटो : amar ujala mumbai
ये सितारे भी आए नजर
सलमान खान के साथ इस इवेंट में अमीषा पटेल, अर्जुन बिजलानी, पूजा बनर्जी और सना खान भी नजर आईं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय अमीषा की मौजदूगी से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अमीषा बिग बॉस के इस सीजन का हिस्सा हो सकती हैं लेकिन वह किस रूप में शो से जुड़ेंगी इसका खुलासा नहीं हुआ है। अमीषा ने इस बारे में सस्पेंस रखते हुए कहा कि सभी बातों का खुलासा 29 सितंबर को होगा।

 

4 of 8
Bigg Boss 13 Event - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मीडिया से झड़प
सलमान खान ने जैसे ही स्टेज पर एंट्री की वैसे ही कैमरा पर्सन्स उनकी तस्वीर खींचने के लिए काफी उत्साहित नजर आए। इस हड़बड़ी में कुछ कैमरा पर्सन्स स्टेज के पास भी पहुंच गए। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और एंकर ने उन्हें पीछे जाने के लिए कहा लेकिन भीड़-भाड़ हो जाने की वजह से कोई भी पीछे नहीं जा पा रहा था। इसी बीच सलमान को खुद आगे आकर उनसे पीछे जाने का आग्रह करना पड़ा। इसी बीच सलमान अपनी दाईं तरफ खड़े एक कैमरा पर्सन से उलझ पड़े। इस दौरान दबंग खान ने यह तक कह दिया कि अगर तुम्हें मुझसे बहुत परेशानी होती है तो मुझे तो बैन ही कर देना चाहिए। सलमान को भड़कता देख तुरंत चैनल की टीम ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।



 
विज्ञापन

5 of 8
Bigg Boss 13 Event - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शो से लगातार अपडेट रहना चुनौती
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान ने मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि क्या सही और गलत चल रहा है यह समझने के लिए मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती शो को हर दिन देखना होता है।  इसके लिए मुझे जब भी समय मिलता है चाहे वह काम के बीच का ब्रेक हो, लंच टाइम हो या फिर रात में खाली समय, मैं उस समय शो के एपिसोड्स देखता रहता हूं।  
 
विज्ञापन

6 of 8
Bigg Boss 13 Event - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रफ्तार से भरपूर होगा सफर
 सलमान ने बताया कि आमतौर पर दो हफ्ते बाद ही बिग बॉस के घर में प्रतियोगी एक दूसरे को समझते हैं लेकिन इस बार जैसे ही वह शो के अंदर दाखिल होंगे उनका रफ्तार से भरा सफर शुरू हो जाएगा।

 
विज्ञापन

7 of 8
Bigg Boss 13 Event - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बिग बॉस से मिली सीख
सलमान ने बताया कि शो को देखते हुए कई बार ऐसा लगता है कि काश मैं भी इसी तरह से बर्ताव कर पाता। वहीं कई बार प्रतियोगियों के बर्ताव को देखकर सोचता हूं कि ऐसा तो मैं कभी नहीं करूंगा। शो से मुझे और दर्शकों के लिए जो सबसे बड़ी सीख मिली है वह यह है कि कुछ स्थितियों में कैसे बर्ताव करना है और कैसे बर्ताव नहीं करना है।

पूरी दुनिया में महिलाओं का बोलबाला
सलमान ने पिछले दो सीजन्स में महिलाओं के जीतने के बारे में बोला कि शो ही क्यों महिलाएं तो हर जगह जीत रही हैं। आज के समय में महिलाओं ने पूरी दुनिया को जीत लिया है। 
विज्ञापन

8 of 8
Bigg Boss 13 Event - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
पूरी दुनिया में महिलाओं का बोलबाला
सलमान ने पिछले दो सीजन्स में महिलाओं के जीतने के बारे में बोला कि शो ही क्यों महिलाएं तो हर जगह जीत रही हैं। आज के समय में महिलाओं ने पूरी दुनिया को जीत लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें