फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नच बलिए के सेट पर घायल हुई ये टीवी एक्ट्रेस, दिल दहला देगा हादसे का वीडियो

Mon, 23 Sep 2019 06:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Pooja Banerjee - फोटो : social media
छोटे पर्दे के रियलिटी शो नच बलिए का सीजन 9 डांस के साथ-साथ हादसों की वजह से भी चर्चा में हैं। अब तक शो के सेट पर कई कंटेस्टेंट्स घायल हो चुके हैं। श्रद्धा आर्या और आलम की जोड़ी के बाद अभिनेत्री पूजा बनर्जी भी हादसे का शिकार हो चुकी हैं। बीते दिनों ऐसी खबरें थीं कि पूजा बनर्जी को डांस के दौरान गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्होंने शो को छोड़ दिया। ऐसे में अब उनके हादसे का वीडियो सामने आ गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Pooja Banerjee - फोटो : file photo
पूजा बनर्जी के इस हादसे के वीडियो को नच बलिए 9 के प्रसारित होने वाले चैनल स्टार प्लस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में पूजा बनर्जी अपने जोड़ीदार संदीप सेजवाल के साथ डांस के दौरान कंधे पर चढ़कर स्टेप करती हैं। कंधे पर चढ़ते ही पूजा बनर्जी का संतुलन बिगड़ जाता है और वह करीब 10 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर जाती हैं। ये देखकर शो में मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स पूजा की मदद के लिए आते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Parth Samthaan and Pooja Banerjee - फोटो : instagram
पूजा बनर्जी के हादसे का ये वीडियो दिल दहला देने वाला है। वहीं शो के जज और कंटेस्टेंट्स भी उनको इतनी ऊंचाई से गिरता देख हैरान हो जाते हैं। पूजा बनर्जी के हादसे के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि कसौटी जिंदगी की 2 में अनुराग बसु की बहन का किरदार निभाने वालीं पूजा बनर्जी पति संदीप सेजवाल संग नच बलिए में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के तौर पर एंट्री करने वाली थीं। 

4 of 5
urvashi dholakia - फोटो : social media
मीडिया रिपोट्स की मानें तो केवल पूजा बनर्जी ही नहीं उनके बाद वाइल्ड कार्ड से शो में वापस आए एक्स कपल उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा की जोड़ी भी हादसे का शिकार हो चुकी है। रिहर्सल के दौरान ही अनुज सचदेवा को चोट लग गई थी। इनसे पहले श्रद्धा आर्या और आलम की जोड़ी भी नच बलिए के सेट पर गंभीर चोट लगने से बची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shraddha Arya, Alam Makkar - फोटो : amar ujala mumbai
गौरतलब है कि शो पर हो रहे लगातार हादसों को लेकर शो के मेकर्स काफी परेशान थे। जिससे शो पर दो बार कुरान भी पढ़वाई गई लेकिन उसके बाद भी हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं कुछ वक्त पहले शूटिंग सेट पर पूजा भी करवाई गई थी।

पढ़ें: सलमान खान के शो नच बलिए में लगातार हो रहे हैं हादसे, कुरान पढ़वाने के बाद अब करवाई पूजा!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें