फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: देर रात सिद्धार्थ को देखते ही बोलीं शहनाज, 'एक नजर में पूरा स्कैन कर लेती हूं'

Fri, 31 Jan 2020 11:45 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sidharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth SHukla) और शहनाज (Shehnaz Kaur Gill) एक ही बेड साझा करते हैं। इन दोनों की कई बार घरवालों को लड़ाई भी देखने को मिली लेकिन दोनों का बॉन्ड सब पर भारी पड़ा। हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में शहनाज ने सिद्धार्थ के अलावा बाकी घरवालों के सामने एक ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर सिद्धार्थ थोड़ा असहज हो गए और उन्होंने शहनाज को टोका। 
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : voot
30 जनवरी को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दिखाया गया था कैप्टन के कमरे में कई लोग थे। इसमें सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा शहनाज, विकास गुप्ता, हिमांशी खुराना और शेफाली जरीवाला आपस में बातचीत कर रहे होते हैं। बातों बातों में शेफाली शहनाज को परेशान करने के लिए कहती हैं कि हम और सिद्धार्थ एक बार रात में बॉथरूम में एक साथ गए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : voot
इसके बाद मुंह से दुर्गंध आने की बात होती है। शेफाली कहती है हम लोग बॉथरूम गए थे और खास बात ये है कि उसके मुंह से दुर्गंध नहीं आती है। इस पर शहनाज कहती हैं- 'उसके मुंह से वैसे भी दुर्गंध नहीं आती है।' शेफाली कहती हैं कि 'तुझे कैसे पता?' जवाब में शहनाज कहती हैं- 'जब वो मुझसे बात करता है तो बहुत करीब आकर करता है। तब अच्छी महक ही आती है। मैं इतना जरूर बता दूं कुछ हो न हो मैं किसी भी बंदे को देखती हूं तो स्कैन पूरा कर लेती हूं।' 

4 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : voot
शहनाज के ये कहते ही सभी हंसने लगते हैं। सिद्धार्थ शहनाज को मारते हैं और कहते हैं कि 'हो गया, अब मुंह बंद कर अपना।' शहनाज कहती हैैं- 'मैं कुछ गलत नहीं कह रही।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'फिर भी मुंह बंद रख अपना।' आपको बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की दोस्ती न केवल शो में बल्कि बाहर भी मशहूर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
30 जनवरी को फिनाले रेस में सीधे पहुंचने के लिए एक टास्क हुआ। इस टास्क में सभी कनेक्शन और कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे। इसमें कुछ लोग नोट बनाएंगे और कनेक्शन अपनी तिजोरी को भरेंगे। जो भी टीम टास्क जीतेगी उसे बिग बॉस इनाम के तौर पर कुछ अधिकार देंगे। टास्क की शुरुआत में कई घरवालों की बहस देखने को मिली। 

Bigg Boss 13: पारस की गर्लफ्रेंड ने इस वजह से शो देखना छोड़ा, इंटरव्यू में छलका दर्द
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें