पारस छाबड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
पारस छाबड़ा और सारा खाने के रिश्ते की चर्चा काफी सुर्खियों में थीं, एक-दूसरे को डेट करने से लेकर ब्रेकअप होने तक, इन दोनों का रिश्ता हमेशा चर्चा का विषय रहा। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार पारस और सारा के रिश्ते खराब होने का कारण पारस का बुरा व्यवहार था। इस कारण सारा हमेशा परेशान रहने लगी थीं। खबर के मुताबिक सारा को पारस पर शक होने लगा था। सारा को ऐसा इसलिए भी लगने लगा था क्योंकि धीरे-धीरे पारस ने सारा को समय देना कम कर दिया था।