फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: शहनाज ने सिद्धार्थ के साथ सोने को लेकर कही ऐसी बात, सुनकर काजोल भी रह गईं हैरान

Sun, 05 Jan 2020 09:54 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' में वीकेंड का वार में अजय देवगन और काजोल पहुंचे। पहले दोनों ने सलमान से मजेदार टास्क कराए। इसके बाद अजय और काजोल घर के अंदर गए जहां घरवालों के साथ खूब एंजॉय किया। काजोल और अजय ने घरवालों के बीच नंबर वन जोड़ी को चुना। इस कॉम्पिटिशन के लिए कई लेवल रखे गए।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
टास्क के लिए चार जोड़ियां बनीं- सिद्धार्थ-शहनाज, पारस-माहिरा, रश्मि-आसिम और विशाल-मधुरिमा। सबसे पहले तालमेल राउंड खेला गया। इस राउंड में सभी लड़कों की आंखों पर पट्टी बांधी गई और उन्हें दूर खड़ी उनकी जोड़ीदार को पेस्ट्री खिलानी थी। इसमें रश्मि और आसिम की जोड़ी सबसे पीछे रही। इस तरह दोनों इस राउंड के बाद बाहर हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
अगले राउंड में जोड़ियों के बीच आपसी समझ को जज किया गया। सभी जोड़ियों को एक दूसरे की ओर पीठ करके कुर्सी पर बैठना था। दोनों को एक बोर्ड पर सवालों के जवाब देने थे। सबसे पहले कुर्सी पर बैठे सिद्धार्थ और शहनाज से अजय देवगन ने पूछा कि 'ऐसी कौन सी चीज है जिससे शहनाज सबसे ज्यादा नफरत करती है।' शहनाज ने बताया कि 'जब सिद्धार्थ मुझसे बात नहीं करता।' सिद्धार्थ ने भी लिखा कि जब वो शहनाज से बात नहीं करते। अजय देवगन ने दूसरा सवाल पूछा कि 'आपकी दोस्ती का सबसे बड़ा दुश्मन कौन है?' दोनों ने ही रश्मि देसाई का नाम लिया। सिद्धार्थ-शहनाज के अलावा बाकी जोड़ियां इस राउंड में फेल हो गईं।

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
अगले राउंड में जोड़ियों से पूछा गया कि वो अपने साथी की कौन सी आदत बदलना चाहते हैं और कौन सी आदत उन्हें पसंद है। सिद्धार्थ ने कहा कि उन्हें शहनाज की जो बात पसंद है वो है 'पजेसिव, लविंग, केयरिंग। जब सिद्धार्थ से पूछा गया कि उन्हें शहनाज की कौन सी बात पसंद नहीं आती तो उन्होंने फिर कहा- 'पजेसिव, लविंग, केयरिंग।' वहीं शहनाज ने सिद्धार्थ की अच्छी बात के सवाल पर कहा कि 'अटेंशन देता है, बच्चों की तरह प्यार करता है और मेरे को हग करके सोता है।' हग करके सोने की बात सुनकर काजोल भी हैरान रह जाती हैं और चेहरे से वैसा ही रिएक्शन देती हैं। शहनाज को सिद्धार्थ की कौन सी बात पसंद नहीं है उन्होंने कहा कि 'अग्रेशन, पजेसिव नहीं है, ज्यादा देर लोगों से बात करना और मेरे पास वापस लौटकर ना आना।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
इस टास्क के दौरान काजोल और अजय देवगन के साथ शेफाली बग्गा, शेफाली जरीवाला और आरती सिंह जज की भूमिका में थे। भले ही टास्क सिद्धार्थ और शहनाज जीतने में कामयाब रहे लेकिन आपसी सहमति से सभी ने पारस और माहिरा का नाम लिया। सभी का मानना था कि ये जोड़ी घर के बाहर जाने के बाद भी आगे बढ़ सकती है।

Bigg Boss 13: वर्जिनिटी के सवाल पर सलमान का खुलासा, बोले- 'अब तक पांच गर्लफ्रेंड थीं और...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें