फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' के इन दो एक्स कंटेस्टेंट का दिखा रोमांटिक अंदाज, तस्वीर साझा कर कही दिल की बात

Mon, 25 May 2020 06:13 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिमांशी खुराना, आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की नजदीकियां शो के दौरान बढ़ीं। शो खत्म होने के बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। कुछ समय पहले दोनों अपने रिश्ते में उतार चढ़ाव की खबरों को लेकर चर्चा में रहे। हालांकि आसिम ने पोस्ट लिखकर बताया कि दोनों अभी भी रिलेशनशिप में हैं। इस बीच हिमांशी ने आसिम के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हिमांशी खुराना, आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में सभी अपने- अपने घरों में कैद हैं। आसिम और हिमांशी भी एक दूसरे से मिल नहीं पा रहे हैं। अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर साझा कर हिमांशी ने बताया कि वो आसिम को बहुत याद कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हिमांशी खुराना, आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में हिमांशी और आसिम एक परफेक्ट कपल लग रहे हैं। हालांकि तस्वीर के साथ हिमांशी ने कोई कैप्शन नहीं दिया है। बता दें कि हिमांशी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से हैं। आसिम से वो 'बिग बॉस' शो के दौरान ही मिली थीं।

4 of 5
हिमांशी खुराना, आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस' में हिमांशी ने पहले तो आसिम से कहा कि वो रिलेशनशिप में हैं, ऐसे में आप(आसिम) फ्लर्ट न करें। बाद में जब शो के दौरान हिमांशी की तबीयत खराब हुई तो आसिम ने उनकी बहुत देखभाल की और इस तरह दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई। बाद में ये रिश्ता प्यार में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले ऐसी खबरें थीं कि हिमांशी और आसिम के रिश्ते में अनबन हुई है। जब हिमांशी ने पंजाबी दुल्हन के गेटअप में तस्वीरें साझा कीं तो आसिम रियाज ने कमेंट किया- 'स्टनिंग'। आसिम के इस कमेंट से साफ हुआ कि दोनों के बीच अब सबकुछ ठीक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें