फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 'रामायण' की शूटिंग के दौरान 'लक्ष्मण' ने पकड़ लिया था असली सांप, सुनील लहरी ने सुनाया किस्सा

Mon, 25 May 2020 09:59 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों छोटे पर्दे पर साल 1987 का सुपरहिट पौराणिक कार्यक्रम 'रामायण' का दोबारा प्रसारण हो रहा है। इतने साल बीत जाने के बाद भी रामानंद सागर द्वारा निर्देशित 'रामायण' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि यह सीरियल लंबे समय से टीआरपी में भी बना हुआ है। वहीं जब से 'रामायण' का दोबारा से प्रसारण हुआ है, तब से इस सीरियल से जुड़े सभी सितारे भी सुर्खियों में हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण' सीरियल में कई दिग्गज कलाकारों ने अभिनय किया था। इसमें अरुण गोविल ने राम, सुनील लहरी ने लक्ष्मण, दीपिका चिखलिया ने सीता और अरविंद तिवारी ने रावण का किरदार निभाया था। 'रामायण' के दोबारा प्रसारण होने के बाद से अभिनेता सुनील लहरी इस सीरियल से जुड़े किस्सों और यादों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। वह ट्विटर पर एक वीडियो सीरिज के जरिए 'रामायण' से जुड़े किस्से बताते रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार सुनील लहरी ने बेहद दिलचस्प किस्सा बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने उस किस्से को बताया जब राम, लक्ष्मण और सीता वनवास के लिए जंगल में चल जाते हैं। सुनील लहरी ने इस सीन से जुड़े किस्से को बताते हुए खुलासा किया है कि इस दौरान उन्होंने असली सांप को पकड़ लिया था। 
 

4 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में सुनील लहरी कहते हैं, 'मैं कुर्सी लगाकर बैठ गया था। स्टूडियो के पीछे जंगल जैसी जगह थी। वहीं पर हम शूट कर रहे थे। उस दौरान अचानक मैंने महसूस किया कि कोई चीज रेंगती हुई मेर मुझ पर चढ़ रही है। मैंने जब हाथ से पकड़कर उसे बाहर निकाला तो मैंने देखा कि वह एक छोटा सा सांप था। गनीमत है कि वह एक छोटा सा ही सांप था, अगर बड़ा सांप होता तो न जाने मेरा क्या होता। वैसे वहां पर इस तरह के सांप निकलते रहते थे'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील लहरी - फोटो : ट्विटर
इसके अलावा सुनील लहरी ने 'रामायण' सीरियल से जुड़े अन्य किस्से भी सुनाए। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। बीते दिनों सुनील लहरी ने बताया था कि 'रामायण' सीरियल की शूटिंग के दौरान जब वह एक बार लंच कर रहे थे तो लंच करने के बीच उनके साथ ऐसा हादसा हुआ था कि सारा लंच उनके ऊपर आकर गिर गया था, जिसकी वजह से सीरियल की शूटिंग को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा गया था।

पढ़ें: इन 10 यादगार किरदारों से सिनेमा ने किया सुनील दत्त को सलाम, 'मुन्नाभाई' को आखिर तक दिखाया सही रास्ता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें