फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: खत्म हुआ रश्मि देसाई का सफर, इन विवादों से रही थीं चर्चा में

Sun, 16 Feb 2020 12:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले: रश्मि देसाई - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 13 के सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक रश्मि देसाई चौथे नंबर पर शो से बाहर हो गईं। शो में रश्मि का सफर बेहद दिलचस्प रहा। सलमान ने रश्मि की तारीफों के पुल बांधे। सलमान ने कहा कि आपकी और सिद्धार्थ शुक्ला की केमिस्ट्री को लोगों ने बहुत पसंद किया। 
विज्ञापन

2 of 5
rashmi desai - फोटो : social media
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई शो में आने से पहले ही चर्चा में आ गई थीं। कभी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशन में रहीं रश्मि का घर में उनसे खूब झगड़ा हुआ। शो के शुरुआत में ही रश्मि और सिद्धार्थ भिड़ गए थे। लेकिन कई बार मौका ऐसा आया जब दोनों के बीच प्यार देखने को मिला।
विज्ञापन

3 of 5
अरहान खान, रश्मि देसाई - फोटो : Social Media
अरहान के साथ टूटा रिश्ता
बिग बॉस के घर में एंट्री लेने से पहले खबरें थीं कि रश्मि देसाई, अरहान खान के साथ रिलेशन में हैं। लेकिन घर में आते ही इस रिश्ते ने करवट बदली। दरअसल बिग बॉस के घर में अरहान को लेकर काफी बवाल हुआ था। कभी पता चला कि वो पहले से शादीशुदा हैं तो कभी खुलासा हुआ कि वो एक बच्चे के पिता हैं। हालांकि अरहान तब तक इस बात को नकारते रहे जब इन बातों का खुलासा सलमान खान ने खुद नहीं किया। 

4 of 5
Arhaan Khan - फोटो : twitter
रश्मि और अरहान के बीच नजदीकियां बिग बॉस में आने से पहले ही थीं लेकिन घर में दोनों के साथ आते ही उनकी रिलेशनशिप ने हिचकोले खाना शुरू कर दिया। अक्सर दोनों के बीच विवाद होने लगा। सलमान के खुलासे के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। अरहान को शो में दो बार मौका मिला लेकिन वो कुछ ही दिनों में बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : file photo
बताया ये भी गया था कि रश्मि के बिग बॉस में जाने के बाद अरहान अपनी फैमिली के साथ उन्हीं के घर में शिफ्ट हो गए थे। रश्मि की बिना इजाजत के ये लोग घर में रह रहे थे। लेकिन जब इस बात खुलासा सलमान ने किया तो रश्मि चौंक गई थीं। इसके बाद रश्मि ने अपने मैनेजर से संपर्क कर अपने घर की चाबियों को अरहान से वापस ले लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें