फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: स्पेशल टूर पैकेज लेकर बाहर हुईं आरती सिंह, सलमान ने की जमकर तारीफ

Sun, 16 Feb 2020 12:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले: आरती सिंह - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 13 के फिनाले में आरती सिंह का सफर खत्म हो गया। घर के अंदर आरती की मां उन्हें लेने पहुंची थीं। सलमान ने उन्हें अबू धाबी का स्पेशल टूर पैकेज दिया। मंच पर पहुंचते ही सलमान ने आरती की तारीफ की। सलमान ने कहा कि तुम्हारा सफर बहुत शानदार रहा और सबको तुमपर गर्व है। आरती ने कहा कि अबतक मैं हमेशा आपसे अपने मामा गोविंदा की भांजी बनकर मिली थी लेकिन आज मैं आरती सिंह बनकर मिल रही हूं।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले: आरती सिंह - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस के घर में आने से पहले आरती काफी जाना पहचाना नाम थीं लेकिन इसके बावजूद लोग उन्हें कृष्णा अभिषेक की बहन और गोविंदा की भांजी कहकर संबोधित करते थे। बिग बॉस के घर में आरती ने अपनी एक अलग पहचान बनाने का सिलसिला शुरू किया और इसमें वो कामयाब रहीं। 
विज्ञापन

3 of 5
Aarti Singh - फोटो : voot
शो के दौरान अक्सर कई कंटेस्टेंट से उनका विवाद हुआ। आरती पर आरोप लगा कि वो दूसरों के मसले में कूदकर खुद लड़ने लगती हैं। लेकिन आरती ने इस आरोप को अपनी पहचान नहीं बनने दिया। वो हमेशा अपने स्टैंड पर साफ रहीं। सिद्धार्थ के लिए आरती के दिल में हमेशा एक सॉफ्ट कॉर्नर दिखा लेकिन जब उन्हें लगा कि सिद्धार्थ कहीं गलत हैं तो उन्होंने इसका खुलकर विरोध किया।

4 of 5
Aarti Singh - फोटो : twitter
शो के दौरान आरती ने खुलासा किया था उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा था, 'जब मैं 13 साल की थी, तब मुझे घर में बंद करके मेरे साथ लगभग दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि इस बात को याद करते हुए वो अभी भी कांप रही हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aarti Singh - फोटो : twitter
आरती ने ये भी बताया था कि काम ना मिलने पर वो डिप्रेशन में चली गई थीं। आरती ने कहा था, 'मैंने मायका, वारिस जैसे हिट शो किए। लेकिन, मुझे कोई पहचान नहीं मिली। वारिस के बाद मेरे काम को लोगों ने बहुत पसंद किया। लेकिन इसके बाद मुझे दो साल तक काम नहीं मिला। मैं दो साल तक घर बैठी रही। मेरे पास एक भी काम नहीं आया। इसके बाद एक दौर ऐसा आया जब मैं डिप्रेशन में चली गई थी।'

Bigg Boss 13 Finale: 10 लाख रूपये लेकर सबसे पहले बाहर हुए पारस छाबड़ा, दमदार रहा सफर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें