बिग बॉस के फिनाले में बचे हुए 6 कंटेस्टेंट में सबसे पहले पारस छाबड़ा ने गेम छोड़ दिया। सलमान खान के ऑफर को स्वीकार करते हुए पारस ने 10 लाख रुपये का बैग लिया और शो छोड़ने का फैसला कर लिया। ये ऑफर सलमान ने सभी घरवालों को दिया था। तीस सेकेंड के अंदर कंटेस्टेंट को एक बर्जर दबाना था, इसमें बाजी मारते हुए पारस ने सबसे पहले बर्जर दबाया और शो से बाहर हो गए।