फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट देवोलीना का रोते हुए वीडियो वायरल, कहा- 'थोड़ी सी दारू चाहिए'

Thu, 16 Apr 2020 09:04 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया
कई अन्य सितारों की तरह ही बिग बॉस (Bigg Boss 13) फेम देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गई हैं। ऐसे में वो अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरों के साथ ही साथ अपने वीडियोज भी साझा कर रही है। इस बीच देवोलीना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो रोते हुए कह रही हैं कि मुझे थोड़ी सी दारू चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : amar ujala, mumbai
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा देवोलीना भट्टाचार्जी का ये वीडियो काफी फनी है। वीडियो में देवोलीना एक बच्चे की आवाज को डब करते हुए रोने की एक्टिंग कर रही हैं। वीडियो में एक शख्स पूछता हुआ सुनाई देता है कि आपको क्या चाहिए, इस पर देवोलीना एक्टिंग करते हुए कहती हैं कि थोड़ी सी दारू चाहिए और रोने लगती हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
इस वीडियो के कैप्शन में देवोलीना ने लिखा- 'थोड़ी सी दारू चाहिए।' इसके साथ ही उन्होंने कुछ इमोजीस का भी इस्तेमाल किया है। इस वीडियो को करीब डेढ़ लाख लोग देख चुके हैं, वहीं करीब 1500 लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर चुके हैं। फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

4 of 5
देवोलिना भट्टाचार्या - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि देवोलीना को हाल ही में सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के रिलीज हुए एक नए गाने पर कमेंट करते हुए लिखा था कि वीडियो में सिद्धार्थ और शहनाज के बीच कोई तालमेल नहीं है। इसके बाद शहनाज और सिद्धार्थ के प्रशंसकों ने देवोलीना को जली कटी सुनाना शुरू कर दीं। एक ट्रोलर ने तो एक ऑडियो क्लिप पोस्ट करके देवोलीना और उनकी मां को गंदी-गंदी गालियां दीं। जिसके बाद देवोलीना ने उस ट्रोलर के खिलाफ साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
देवोलीना ने बताया, 'मैं अक्सर ट्रोलर्स को अनदेखा करती हूं, लेकिन इस इंसान में सारी हदें पार कर दी थीं। इंटरनेट पर सक्रिय लोग अभिव्यक्ति की आजादी का गलत फायदा उठा रहे हैं। इसलिए मैंने मंगलवार को एक शिकायत उस ट्रोलर के खिलाफ दर्ज कराई है।साथ ही मैंने साइबर अधिकारियों को एक मेल भी किया है, और उनसे गुजारिश की है कि वे इस मामले पर सख्त कार्रवाई करें। मेरी यह कार्रवाई उन सभी इंटरनेट पर सक्रिय लोगों के लिए चेतावनी है, जो किसी भी सेलिब्रिटी का सहयोग करने के लिए इस हद तक गिर सकते हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें