फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: विशाल के बाद अब उनके भाई पर भड़कीं मधुरिमा, माहिरा के साथ झगड़ा करने पर बोली ये बात

Sun, 02 Feb 2020 07:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मधुरिमा, माहिरा, कुणाल - फोटो : Social Media
बिग बॉस के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के कनेक्शन्स आए हुए हैं। कनेक्शन्स के आते ही बिग बॉस और भी ज्यादा रोमांचक हो गया है। शो में जितने कंटेस्टेंट्स बचे हुए हैं उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार उनके कनेक्शन बनकर घर में आए हैं। कनेक्शन्स टास्क के दौरान अपने कंटेस्टेंट्स की मदद कर रहे हैं। शो में विशाल आदित्य सिंह के छोटे भाई कुणाल सिंह उनका कनेक्शन बनकर आए हैं। लेकिन विशाल की गर्लफ्रेंड मधुरिमा विशाल के भाई से खासी खुश नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
माहिरा, कुणाल - फोटो : Social Media
बिग बॉस के घर में विशाल के भाई कुणाल सिंह विशाल का कनेक्शन बनकर आए हैं। इस दौरान कैप्टेंसी टास्क में कुणाल और माहिरा के बीच जमकर झगड़ा होते देखा गया। दोनों के बीच खूब बहस हुई जिसके बाद बीच बचाव करने भाई विशाल आदित्य सिंह को आना पड़ा। विशाल ने माहिरा को समझाया लेकिन माहिरा इतने गुस्से में आ चुकी थीं कि वो कुछ सुनने के लिए ही तैयार नहीं थीं। वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम पर विशाल की गर्लफ्रेंड और बिग बॉस 13 की पूर्व कंटेस्टेंट मधुरिमा तुली की प्रतिक्रिया सामने आई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli - फोटो : instagram
मधुरिमा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर विशाल के भाई कुणाल के ऊपर नाराजगी जाहिर की है। मधुरिमा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सिर्फ दो दिन घर में रहने से छोटा भाई सोचता है कि उसे उस लड़की को अपमानित करने का हक मिल गया है, जो शो में तीन महीने से काबिज है। इसे कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता। मैं माहिरा शर्मा का सोपर्ट करती हूं।'
 

4 of 5
Vishal and Madhurima - फोटो : twitter
इसके बाद मधुरिमा ने एक ट्वीट और किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैं मानती हूं कि माहिरा ने पहले शुरुआत की थी लेकिन सिर्फ 2 दिन घर में रहने के बाद ये कहना कि तेरे मुंह से गंद आ रही है बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!! सॉरी!!' वहीं मधुरिमा के इस ट्वीट पर कई लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि मधुरिमा बिग बॉस के घर से अपने बर्ताव के कारण बाहर हुई थीं। मधुरिमा ने गुस्से में विशाल के ऊपर फ्राई पैन से वार किए थे। जिसके बाद वीकेंड का वार में सलमान ने उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर जाने का आदेश दे दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स का सपोर्ट करने उनके दोस्त और घरवाले उनका कनेक्शन बनकर आए हैं। जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला का कनेक्शन विकास गुप्ता बनकर आए हैं। शहनाज कौर गिल का कनेक्शन बनकर उनके भाई शहबाज आए हैं। आसिम रियाज का कनेक्शन बनकर उनकी लेडी लव हिमांशी खुराना आई हैं। आरती सिंह का कनेक्शन बनकर उनकी भाभी कश्मीरा शाह आई हैं। रश्मि का कनेक्शन बनकर देवोलीना भट्टाचारजी आई हैं। पारस का कनेक्शन बनकर शेफाली जरीवाला आई हैं। तो वहीं विशाल आदित्य सिंह का कनेक्शन बनकर उनके छोटे भाई कुणाल सिंह आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें