फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13 के खत्म होते ही अगले सीजन की तैयारी, जानें कब शुरू होगा और कौन करेगा होस्ट

Mon, 17 Feb 2020 08:35 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan - फोटो : Instagram
'बिग बॉस 13' के खत्म होते ही मेकर्स ने इसके अगले सीजन की तैयारी भी शुरू कर दी है। चार महीने तक चला ये सीजन अभी तक का सबसे सफल सीजन रहा है। आमतौर पर बिग बॉस करीब तीन महीने ही चलता है लेकिन शो की लोकप्रियता को देखते हुए इसे करीब डेढ़ महीने और बढ़ा दिया गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan and Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
'बिग बॉस 13' की ट्रॉफी सिद्धार्थ शुक्ला अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। आसिम रियाज पहले रनर अप रहें। फिनाले में सलमान ने इस बात का इशारा कर दिया था कि सीजन 14 कब से शुरू होगा। सलमान ने अपने फैंस से कहा था, 'अब आप सबसे मुलाकात होगी ठीक सात महीने बाद। इसका मतलब है 'बिग बॉस 14' सितंबर महीने से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
शो शुरू होने के करीब एक-डेढ़ महीने पहले से ही कंटेस्टेंट की खोज शुरू हो जाती है। जुलाई-अगस्त महीने से 'बिग बॉस 14' के कंटेस्टेंट से जुड़ी जानकारियां सामने आने लगेंगी। अब अगले सीजन का फॉर्मेट क्या होगा ये तो शो के दौरान ही पता चलेगा।

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
'बिग बॉस 14' को होस्ट करने को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान खान अब बिग बॉस से किनारा करने वाले हैं। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, सलमान खान बिग बॉस होस्ट नहीं करना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान को लगता है कि सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता बनाने के पीछे चैनल का बायस्ड होना रहा है। सलमान नहीं चाहते थे कि चैनल सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
बिग बॉस से जुड़े सूत्र ने आगे बताया कि सलमान के नाराज होने की वजह से फिनाले भी लेट से हुआ। विजेता के नाम का एलान 12 बजे के बाद इसीलिए हुआ था। सलमान ने ये साफ कर दिया है कि वो आगे शो होस्ट नहीं करेंगे। बता दें कि इससे पहले भी सलमान कई बार शो को छोड़ने की बात कह चुके हैं लेकिन उसके बाद वो शो होस्ट करते हुए दिखे हैं। 

सारा के रैंप पर उतरते ही मच गया हंगामा, दुल्हन की ड्रेंस में देख दर्शकों ने देर तक बजाई तालियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें