Akanksha Puri
- फोटो : file photo
आकांक्षा पुरी ने आगे ये भी कहा है कि उनके लिए ये सब कर पाना काफी मुश्किल है, लेकिन उन्हें इस बात को लेकर किसी भी तरह का अफसोस नहीं है। इसके अलावा आकांक्षा ने पारस छाबड़ा को बिग बॉस में मिली उनकी कामयाबी पर खुशी जताई और उनके अच्छे भविष्य की कामना भी की। आपको बता दें कि बिग बॉस का सीजन 13 खत्म हो चुका है। 15 फरवरी को इस सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला बने। सीजन 13 के फिनाले की दौड़ में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ आसिम रियाज, रश्मि देसाई , पारस छाबड़ा, आरती सिंह और शहनाज गिल थीं।