bigg boss
- फोटो : social media
बिग बॉस के 29 नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में सिद्धार्थ और रश्मि एक दूसरे की आंखों में डूबे नजर आए थे। शो में दिखाया गया कि सिद्धार्थ, रश्मि के सामने बैठकर उन्हें बड़े प्यार से देखते हैं। उन्हें देखते हुए सिद्धार्थ कहते हैं, 'आप जैसी लड़की कोई और है ही नहीं'। इसके बाद रश्मि उनसे कहती हैं 'इतना प्यार से देखोगे मुझे, आपके अंदर फीलिंग हैं?' कुछ देर तक दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते रहते हैं।