फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: घर में नहीं लौटेंगी देवोलीना, अचानक ये सदस्य हुआ घर से बाहर

Thu, 26 Dec 2019 03:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
बिग बॉस 13 में बुधवार का ऐपिसोड काफी मजेदार रहा। कप्तानी के टास्क के लिए जहां घरवाले एक दूसरे से लड़ते झगड़ते नजर आए तो वहीं घर में क्रिसमस के मौके पर मेहमानों की खातिरदारी में कंटेस्टेंट ने पकवान बनाए। लेकिन घरवालों को तब झटका लगा जब अचानक घर से मास्टरमाइंट को बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
दरअसल विकास गुप्ता की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। उन्हें देवोलीन की जगह घर में लाया गया था। देवोलीना के पीठ में चोट लगी थी इसलिए वो इलाज के लिए घर चली गई थीं। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी देवोलीना की तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
बिग बॉस ने ऐपिसोड के दौरान बताया कि देवोलीना की पीठ की चोट सही नहीं हुई हैं और इसलिए डॉक्टर ने उन्हें शो का हिस्सा न बनने की सलाह दी है। बिग बॉस ने कहा कि, 'ऐसा नहीं हो सकता कि देवोलीना की जगह विकास फाइनल तक पहुंचे। इसलिए उन्हें घर से बाहर किया जा रहा, हांलाकि वो काफी शानदार तरीके से खेले।'

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV
बिग बॉस के इस ऐलान के बाद घरवाले काफी परेशान हो गए। रश्मि देसाई फूट-फूटकर रोने लगीं, वहीं विकास गुप्ता भी अपने आंखों में आंसू नहीं रोक पाए। सभी घरवालों से विदाई लेकर विकास कंन्फेशन रूम पहुंचे, जहां बिग बॉस ने उनकी जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : कलर्स
इस ऐपिसोड में कैप्टेंसी टास्क में रश्मि का एक बार फिर उग्र रूप देखने को मिला । दरअसल, टास्क में माहिर, अरहान को धक्का दे दिया जिससे उन्हें सिर में चोट लग गई। ये देख रश्मि दौड़कर आईं माहिरा को धक्का देकर कहा, 'ये कोई खेलने का तरीका नहीं है । बेवकूफ लड़की ।' इसके बाद दोनों के बीच काफी बहस हुई।

बिग बॉस 13: सिद्धार्थ-शहनाज की नजदीकियों से इस टीवी अभिनेत्री को हुई जलन, किया बड़ा खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें