फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशी खुराना के परिवार से आसिम रियाज ने की मुलाकात, शादी के सवाल पर अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

Fri, 13 Mar 2020 11:44 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Asim Riaz and Himanshi - फोटो : Instagram
सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए टीवी शो बिग बॉस 13 के कई कंटेस्टेंट अब भी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस लिस्ट में सिद्धार्थ, पारस और शहनाज के अलावा हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का भी नाम शामिल है। जो कंटेस्टेंट्स शो के इंदर चर्चा का विषय थे, वो शो के बाहर भी चर्चा में ही बने हुए हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में हैं आसिम रियाज और हिमांशी खुराना। शो के बाद दोनों को हाल ही में एक साथ देखा भी गया है।
विज्ञापन

2 of 5
himanshi asim - फोटो : social media
दोनों एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। यहां तक कि आसिम हिमांशी के परिवार से भी मिले। आसिम ने हिमांशी की मां से मुलाकात की। इस मुलकात की तस्वीर खुद हिमांशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। अब दोनों की शादी की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। दोनों के फैन्स जानना चाहते हैं कि दोनों शादी कब कर रहे हैं। हिमांशी और आसिम के फैन्स दोनों को साथ देखकर बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Asim Raiz and Himanshi - फोटो : voot
अब आसिम और हिमांशी से भी उनकी शादी को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। हाल ही में एक मीडिया हाउस ने इंटरव्यू में हिमांशी से उनकी और आसिम की शादी को लेकर सवाल किया था। जिसका जवाब भी हिमांशी ने बड़ी ही बेबाकी से दिया है। हिमांशी से जब दोनों की डेटिंग को लेकर सवाल किया गया तो जवाब में हिमांशी ने कहा, 'हां हम दोनों डेट कर रहे हैं। लेकिन शादी अभी नहीं। हम शादी करना चाहते हैं, लेकिन अभी नहीं। ऐसा करना थोड़ा जल्दी होगा'।

4 of 5
Asim Raiz and Himanshi Khurana - फोटो : voot
साथ ही हिमांशी ने ये भी बताया कि 'मैंने आसिम के परिजनों से मुलाकात की है। ये सब इसलिए हो रहा था क्योंकि हर किसी को लग रहा था कि घर में फेक लोग हैं। इसलिए इतना कंफ्यूजन हो रहा था। जब तक आप बाहर आकर बात नहीं करते, तब तक चीजें क्लियर नहीं होतीं। अब सबकुछ ठीक है। मेरे परिवार को भी हम दोनों के रिश्ते से कोई परेशानी नहीं है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
asim riaz - फोटो : social media
बिग बॉस के बाद से ही दोनों के रिश्ते पर सवालिया निशान खड़े हो रहे थे। आसिम ने हिमांशी को नेशनल टेलीविजन पर सबके सामने प्रपोज किया था। जिसके बाद से ही दोनों का रिश्ता काफी सुर्खियां बटोर रहा था। ऐसे में अब हिमांशी ने दोनों के रिश्ते को लेकर सारे सवालों का जवाब दे दिया है। दोनों शादी तो करेंगे लेकिन अभी वक्त सही नहीं हैं। बहरहाल दोनों के फैन्स को तो दोनों की शादी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। तो वहीं हिमांशी ने भी इस इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि फैन्स को अभी और ज्यादा इंतजार करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें