फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13 खत्म होते ही स्टार बने आसिम रियाज, देखने उमड़ी फैंस की भीड़

Sat, 22 Feb 2020 01:11 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
asim riaz - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' से निकलते ही कंटेस्टेंट की लोकप्रियता में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। बिग बॉस के पहले रनर अप आसिम रियाज के साथ भी कुछ ऐसा ही है। आसिम शो जीतने से भले ही पीछे रह गए हों लेकिन शो की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है और अब वो किसी स्टार से कम नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
asim riaz - फोटो : social media
इसकी एक छोटी सी झलक देखने को मिली जब आसिम एक इवेंट में पहुंचे। इस बीच आसिम को देखकर उनके फैंस की भीड़ इकट्ठी हो गई। आसिम की एक झलक देखने के लिए उनके फैंस बेताब नजर आए। उनके फैन पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
asim riaz - फोटो : social media
आसिम बीते दिनों एक ज्वैलरी स्टोर के लॉन्च करने के मौके पर गुजरात पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ब्राउन कलर की लेदर जैकेट और ब्लैक पोलो नेक टीशर्ट पहनी थी। आसिम को देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया और वहां से चले गए।

4 of 5
asim riaz, jacqueline fernandez - फोटो : social media
बिग बॉस के घर से निकलने के बाद आसिम की किस्मत खुल गई है। वो कई बड़े प्रोजेक्ट करने वाले हैं। आसिम बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। इसके लिए वो अगले महीने ऑस्ट्रेलिया जाएंगे जहां वीडियो शूट करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस उनके साथ होंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
asim riaz - फोटो : Social Media
इसके अलावा आसिम रैपर बोहेमिया के साथ एक एल्बम में नजर आएंगे। आसिम ने अपने ट्विटर हैंडर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो रैपर बोहेमिया के साथ लाइव वीडियो कॉल कर रहे हैं। यहां वो अपने अगले प्रोजेक्ट की ओर संकेत दे रहे हैं। आसिम ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- 'बोहेमिया सर के साथ प्यारी सी बातचीत। आप सभी ने मुझे जो प्यार और समर्थन दिया है उसके लिए बहुत धन्यवाद। यह एक सपने के सच होने जैसा था। आपने मुझे प्रेरित किया है। ढेर सारा प्यार और रेस्पेक्ट।'

'बिग बॉस 13' खत्म होने के बाद माहिरा शर्मा को मिली बड़ी कामयाबी, पीछे रह गईं रश्मि देसाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें