बिग बॉस के सीजन 13 में आरती सिंह चर्चित कंटेस्टेट्स में से एक थीं। शो में रहते हुए आरती अपने अच्छे व्यवहार की वजह से सुर्खियों में रहती थीं। अब बिग बॉस 13 खत्म हो चुकी है, शो से निकलते ही सभी कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हो चुके हैं, लेकिन आरती सिंह अभी तक अपनी बिग बॉस वाली जिंदगी से बाहर नहीं निकल पाई हैं। वह बिग बॉस की आवाज सुने बिना अपना कोई काम नहीं कर पा रही हैं। इस बात का पता सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से चला है।