राजश्री प्रोडक्शंस की तीसरी पीढ़ी धीरे-धीरे ही सही पर मनोरंजन की दुनिया में अपनी जगह बना रही है। मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे देवांश नवंबर में अपनी शादी के बाद एक बार फिर से सक्रिय हुए हैं और नए साल में वह लेकर आ रहे हैं एक नई कहानी, दादी अम्मा़, दादी अम्मा मान जाओ। इस शो में मोहन जोशी, सीमा बिस्वास जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ-साथ शीन दास और अंगा भोसले जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं।