फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: कैप्टेंसी टास्क में आसिम के धोखे से टूट गईं माहिरा, घरवालों के सामने फूट-फूटकर रोईं

Wed, 11 Dec 2019 03:56 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Asim and Mahira - फोटो : twitter
'बिग बॉस' के घर में रिश्ते पलभर में बदल जाते हैं। आसिम ने दस दिसंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में आरती को उनसे घर से आया खत पढ़ने को दिया। वहीं अब वो कुछ ऐसा करेंगे जिससे पूरा घर उनके खिलाफ हो जाएगा। इस बात का खुलासा हाल ही में जो प्रोमो आया है उसमें हुआ। इस प्रोमो में माहिरा आसिम (Asim Riaz) को उनके घर से आई चिट्ठी पढ़ने का मौका देती हैं लेकिन बदले में आसिम कुछ ऐसा कर देते हैं कि वो फूट-फूटकर रोने लगती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Mahira Sharma - फोटो : twitter
इस प्रोमो में दिखाया गया है कि बजर बजते ही जैसी ही घरवाले चिट्ठियां ढूंढने लगते हैं तो माहिरा के हाथ आसिम के घर से आया खत लग जाता है। माहिरा कहती हैं- 'मैं कैप्टन बनना चाहती हूं लेकिन ये चिट्ठी मैं आसिम को दूंगी। बाद में आकर मैं यह नहीं कहना चाहती कि मुझे नहीं पता था कि तुम्हें पढ़नी है।' माहिरा का यह व्यवहार देखकर घरवाले खुश हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इसके बाद माहिरा के घर से चिट्ठी आती है। माहिरा की चिट्ठी आसिम के हाथ लगती है। वह तुरंत आते हैं और उसे नष्ट कर देते हैं। वो कहते हैं कि 'उन्हें कैप्टन बनना है।' वीडियो में दिखाया गया है कि माहिरा चिट्ठी के टुकड़ों के पास बैठी रो रही होती हैं। शहनाज उन्हें संभाल रही हैं। शहनाज आसिम से कहती हैं कि 'तूने दिखा दिया तुम क्या हो?'
 

4 of 5
Asim and Aarti Singh - फोटो : twitter
शहनाज के बाद आरती भी आसिम से नाराज होती हैं। आरती कहती हैं- 'वह अपने घर से आई चिट्ठी का बहुत इंतजार कर रही थी। तुमने ठीक नहीं किया।' जवाब में आसिम कहते हैं- 'जब से मैं यहां आया हूं मैंन बहुत किया लोगों के लिए लेकिन मुझे वापस कुछ नहीं मिला।' इसके बाद आसिम माहिरा के पास आते हैं तभी माहिरा कहती हैं-'तुम मुझे मत छुओ।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इससे पहले आसिम का 'बीबी पोस्ट ऑफिस' वाले टास्क में शेफाली और रश्मि देसाई के साथ झगड़ा हुआ था। भाऊ के घर से चिट्ठी आई और शेफाली ने उसे नष्ट कर दिया। शेफाली के दावेदार बनते ही आसिम ने भाऊ से कहा- 'दोस्ती कहां गई?' भाऊ भी शेफाली से नाराज हुए और कहा कि 'तुम्हें पता है मुझे इसकी जरूरत थी लेकिन तुमने इसे नष्ट कर दिया।' वहीं रश्मि से विकास गुप्ता ने हाथ से चिट्ठी छीन ली थी इस पर आसिम भड़क उठे थे क्योंकि विकास खत नष्ट कर कैप्टेंसी के दावेदार बन गए थे। 

कपिल शर्मा की खुशियों में शामिल हुए सुनील ग्रोवर, पुरानी दुश्मनी भूल बेटी पर यूं लुटाया प्यार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें