Rashami Desai
- फोटो : twitter
इसके बाद रश्मि देसाई का बॉक्स खोला गया। भाऊ ने रश्मि को चिट्ठी दी जिसे बड़ी चालाकी से विकास गुप्ता ने छीन लिया और नष्ट कर खुद दावेदार बन गए। विकास के दावेदार बनते ही आसिम भड़क उठे। यहां तक कि उन्होंने रश्मि से कहा कि 'आपने भाऊ से क्यों नहीं कहा कि आप इसे नष्ट कर दो। भाऊ दावेदार बन जाते। विकास अभी आया है और दावेदार बन गया। तुम्हारा हाथ टूटा है मुंह नहीं, कुछ तो बोल सकती थीं न तुम।' इसके बाद शेफाली कुछ घरवालों से कहती दिखीं 'मेरी चिट्ठी नष्ट कर दीजिएगा मुझे विकास ने पराग का मैसेज दे दिया है।'