फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा के बाद इस अभिनेत्री के घर गूंजी किलकारियां, 'बिग बॉस 13' की देवोलीना से है खास रिश्ता

Wed, 11 Dec 2019 01:59 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rucha Hasabnis and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के बाद एक और अभिनेत्री के घर किलकारियां गूंजी हैं। इस अभिनेत्री का नाम रुचा हसब्निस (Rucha Hasabnis) है। रुचा ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करके दी। यह अभिनेत्री 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee) के दिल के बेहद करीब हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Rucha Hasabnis - फोटो : Instagram
रुचा ने बेटी का हाथ पकड़े तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा- 'हमारी खुशियों का खजाना बेटी आ गई है।' रुचा के इस पोस्ट के बाद उन्हें टीवी इंडस्ट्री के सितारे बधाई संदेश दे रहे हैं। 'बिग बॉस' के घर से तबीयत की वजह से बाहर हुईं देवोलीना ने रुचा के पोस्ट पर लिखा- 'ढेर सारी बधाई रुचा। मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
Saath Nibhaana Saathiya - फोटो : twitter
देवोलीना के अलावा अदा खान ने कमेंट करते हुए लिखा- 'बधाई हो। तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं।' रुचा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन' से की थी। इसके बाद 'चार चौघी' और फिर 'साथ निभाना साथिया' सीरियल किया। 

4 of 5
Rucha Hasabnis with husband - फोटो : instagram
इस सीरियल से ही रुचा को पहचान मिली। इस सीरियल में रुचा ने राशि का किरदार निभाया था जो कि गोपी बहू यानी कि देवोलीना की बहन बनी थीं। इसके बाद रुचा ने राहुल जगदाले संग 26 जनवरी 2015 में शादी को शादी की। इन दोनों की शादी महाराष्ट्रियन रिवाज से हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rucha Hasabnis with husband - फोटो : Instagram
रुचा भले ही टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। अक्सर वह अपने पति राहुल के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। बच्ची के साथ तस्वीर साझा करने से पहले रुचा ने एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह पति का हाथ थामे नजर आई थीं। 

Bigg Boss 13: चालाकी से कैप्टेंसी के दावेदार बने मास्टरमाइंड, देखते ही दो कंटेस्टेंट पर भड़के आसिम
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें