बिग बॉस 13 शुरू होने में चंद दिन रह गए हैं । सलमान खान का ये शो 29 सितंबर को लॉन्च होगा । इस बार शो में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे । हाल ही में बिग बॉस के घर की शानदार फोटो सामने आई हैं। शो शुरू होने से पहले हम आपको उस शख्स के बारे में बताते हैं जो घर वालों को आदेश देते हैं और जिसका कहना सलमान खान भी कभी नहीं टालते । ये आवाज है बिग बॉस की...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Atul Kapoor
बिग बॉस के रूप में जिस शख्स की आवाज आपको सुनाई देती है, उनका नाम अतुल कपूर है । 52 साल के अतुल कपूर लखनऊ के रहने वाले हैं । वो एक एक्टर के साथ वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। उन्हीं की दमदार आवाज से पूरा बिग बॉस चलता है। अतुल बिग बॉस के पहले सीजन से जुड़े हुए हैं। बिग बॉस में अतुल के लिए एक अलग कमरा है।
विज्ञापन
3 of 5
Atul Kapoor
जहां से अतुल घर वालों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। शो के कई एक्स कंटेस्टेंट अतुल से मिल चुके हैं। अतुल बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम हैं। बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज के साथ उनका उठना-बैठना है। अतुल ने अपने करियर की शुरुआत वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर ही की थी। अतुल की दमदार आवाज का हर कोई फैन हो गया।
4 of 5
Atul Kapoor
बॉलीवुड के अलावा अतुल हॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। इनमें 'आयरन मैन', 'एवेंजर', 'कैप्टन अमेरिका' के अलावा कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें अतुल कपूर ने सुपरहिरो के लिए हिंदी वर्जन के लिए आवाज दी है।
अतुल कपूर का सलमान खान से उनका एक गजब का संयोग है। दरअसल, दोनों का जन्मदिन एक दिन के अंतर में आता है।
अतुल, सलमान से एक साल एक दिन छोटे हैं। बता दें कि सलमान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ, जबकि अतुल 28 दिसंबर, 1966 को पैदा हुए थे। साल 2017 में रिलीज़ हुई अजीत कुमार के लीड रोल वाली तमिल फिल्म ‘विवेगम’ के हिंदी वाले वर्ज़न में इन्होंने सूत्रधार की भूमिका के लिए अपनी आवाज़ दी थी।