फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' के अब तक के 12 विजेता, शो के बाद किसी की बदली किस्मत तो कोई चला रहा ज्वैलरी की दुकान

Mon, 23 Sep 2019 12:33 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
bigg boss winners - फोटो : social media
टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' लॉन्च हो गया है। 'बिग बॉस' के घर से निकलने के बाद कंटेस्टेंट की किस्मत बदल जाती है हालांकि कई ऐसे विनर भी रहे हैं जो शो के बाद गायब हो गए हैं। अब जब 'बिग बॉस 13' शुरू हो गया है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि अभी तक कौन-कौन कंटेस्टेंट रहे जो खिताब जीतने में कामयाब रहे और फिलहाल वो क्या कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 13
dipika kakar - फोटो : twitter
बिग बॉस 12
सिमर का किरदार निभाकर मशहूर हुईं दीपिका कक्कड़ सीजन 12 जीतने में कामयाब रहीं। दीपिका इस वक्त 'कहां हम कहां तुम' सीरियल में नजर आ रही हैं। इस सीरियल में दीपिका कक्कड़ के अपोजिट करण ग्रोवर लीड रोल में हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
shilpa shinde - फोटो : file photo
बिग बॉस 11
शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 की विनर रहीं। शिल्पा ने फाइनल में हिना खान को हराया था। शो जीतने के बाद शिल्पा शिंदे सुनील ग्रोवर के साथ 'जियो धन धना धन' शो से कॉमेडी में खूब धमाल मचाया था। इसके अलावा शिल्पा इन दिनों कई एंडोर्समेंट में भी बिजी हैं। खबरें हैं कि शिल्पा को सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म भी मिली हैं।

4 of 13
manveer gurjar - फोटो : file photo
बिग बॉस 10
नोएडा के रहने वाले मनवीर गुर्जर शो जीतने के बाद एक आम चेहरे से रातों रात स्टार बन गए। मनवीर ने इसके बाद रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा मनवीर कुछ और प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।
विज्ञापन

5 of 13
prince narula - फोटो : file photo
बिग बॉस 9 
बिग बॉस 9 का खिताब प्रिंस नरूला के नाम रहा। उन्होंने रोडीज, स्प्लिट्सविला शो भी जीता। सीजन 9 में अमन वर्मा, युविका चौधरी, किश्वर मर्चेंट और सुयश राय भी थे। प्रिंस लगातार टीवी सीरियल कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 13
gautam gulati - फोटो : file photo
बिग बॉस 8
गौतम गुलाटी बिग बॉस 8 के विनर बने। इस सीजन में करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की डेटिंग ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। ये शो हल्ला बोल कॉन्सेप्ट पर रहा। हल्ला बोल को फराह खान ने होस्ट किया था। शो जीतने के बाद उन्हें कई ऑफर मिले थे। उन्होंने फिल्म अजहर में काम किया था। 
विज्ञापन

7 of 13
gauhar khan - फोटो : social media
बिग बॉस 7 
ये सीजन गौहर खान के नाम रहा। सीजन 7 खूब सारे ड्रामे से भरा रहा। गौहर खान और कुशाल टंडन ने शो बीच में ही छोड़ दिया था। बाद में कुछ दिनों के बाद दोनों वापस लौटे और गौहर खान ने शो को जीता। गौहर पिछले साल फिल्म बेगमजान में नजर आई थीं। गौहर फिलहाल शोज और इवेंट्स होस्ट करती नजर आती हैं।

8 of 13
urvashi dholakia - फोटो : file photo
बिग बॉस 6 
कसौटी जिंदगी की सीरियल में कोमोलिका बनीं उर्वशी ढोलकिया ने 'बिग बॉस 6' में बाजी मारी। उर्वशी ने नवजोत सिंह सिद्धू, सना खान और आश्का गोराडिया को पीछे छोड़ा। उर्वशी ढोलकिया हाल ही में 'नच बलिए 9' में नजर आई थीं।

9 of 13
juhi parmar - फोटो : file photo
बिग बॉस 5 
जूही परमार ने तमाम कंटेस्टेंट को पीछे छोड़कर बिग बॉस 5 की ट्रॉफी पर कब्जा किया। सीजन 5 संजय दत्त ने होस्ट किया था। शक्ति कपूर, पूजा बेदी और महक चहल जैसे प्रतिभागियों के बीच में पॉर्न स्टार रही सनी लियोन ने वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में एंट्री मारी थी। जूही कलर्स टीवी के सीरियल तंत्र में भी नजर आई थीं।

10 of 13
shweta tiwari - फोटो : file photo
बिग बॉस 4
बिग बॉस के दूसरे सीजन में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी पहुंचे थे। वहीं बिग बॉस 4 में श्वेता तिवारी पहुंचीं। उन्होंने खली जैसे सितारे को पीछे छोड़कर ट्रॉफी जीती। सीजन 4 कई वजहों से चर्चा में रहा। शो के बीच में ही सारा खान और अली मर्चेंट ने बिग बॉस के घर में ही शादी कर ली थी। बिग बॉस के बाद श्वेता कई रियलिटी शो को होस्ट करती हुई नजर आईं। चर्चा है कि श्वेता की बेटी पलक जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। श्वेता कई ब्रांड्स के लिए विज्ञापन करती नजर आती हैं।

11 of 13
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo
बिग बॉस 3
विंदू दारा सिंह ने बिग बॉस 3 की ट्रॉफी जीती। उन्होंने शमिता शेट्टी, कमाल राशिद खान, क्लॉडिया सिएस्ला, पूनम ढिल्लन और शरलिन चोपड़ा को हराकर विनर की ट्रॉफी अपने नाम की। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद उन्होंने कुछ फिल्मों और शोज में काम किया। 

12 of 13
Ashutosh Kaushik - फोटो : file photo
बिग बॉस 2
बिग बॉस सीजन 2 का होस्ट बदलकर शिल्पा शेट्टी को लाया गया। शिल्पा उस वक्त बिग बॉस के यूके वर्जन बिग ब्रदर में विनर बनी थीं। इस सीजन को आशुतोष कौशिक ने अपने नाम किया। आशुतोष ने डायना हेडन, राखी टंडन, मोनिका बेदी और पायल रोहतगी जैसे सेलिब्रिटी को पीछे छोड़ा और ट्रॉफी पर कब्जा किया। आशुतोष बिग बॉस का खिताब जीतने के बाद अपने गांव वापस लौट गए। फिलहाल वो लाइमलाइट से दूर यूपी के सहारनपुर में अपनी ज्वैलरी की दुकान चला रहे हैं।
विज्ञापन

13 of 13
rahul roy - फोटो : file photo
बिग बॉस 1 
महेश भट्ट की फिल्म आशिकी से रातों रात सुपरस्टार बने राहुल रॉय ने बिग बॉस का पहला सीजन अपने नाम किया था। राहुल के साथ टॉप 3 में कारोल ग्रैसियस और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन पहुंचे। बिग बॉस का सीजन 1 सलमान खान नहीं बल्कि अरशद वारसी ने होस्ट किया था। राहुल रॉय 9 साल ऑस्ट्रेलिया में रहे, उसके बाद उन्होंने एक के बाद 6 फिल्में साइन की। राहुल रॉय उस वक्त चर्चा में आए जब पिछले साल नवंबर में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन किया। राहुल रॉय ने हाल ही में फिल्म आगरा की शूटिंग खत्म की है। शूटिंग के दौरान की उनकी कुछ तस्वीरें देख फैंस भी हैरान रह गए इस दौरान उनका लुक बिल्कुल बदला हुआ दिखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें