फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: हिमांशी को लेकर आसिम से इतना बड़ा झूठ बोल गए शेफाली के पति, भाई ने बताई सच्चाई

Fri, 17 Jan 2020 04:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Asim, Umar, Himanshi and Parag - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' में शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी की गुरुवार को प्रसारित एपिसोड में एंट्री हुई। पराग ने घर में आते ही आसिम से कहा कि हिमांशी खुराना आपका बाहर इंतजार कर रही हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि हिमांशी ने अपने मंगेतर से रिश्ता तोड़ लिया है। ये मैसेज हिमांशी ने उनके लिए दिया है। पराग के बाद घर में आसिम के भाई आए। आसिम ने जब अपने भाई से पराग वाली बात कही तो उन्हें जो जवाब मिला वो आपको हैरान कर सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
Asim Riaz and Umar Riaz - फोटो : voot
'बिग बॉस' का गुरुवार को शो प्रसारित होने से पहले एक प्रोमो आया था। यह एडिटेड प्रोमो था। जिसमें आसिम अपने भाई उमर से हिमांशी के बारे में पूछते हुए नजर आए थे। आसिम ने भाई से कहा था- 'अभी पराग आया और जो उसने कहा वो सही है क्या?' जवाब में आसिम के भाई ये कहते हुए दिखे थे 'हां, जो तूने सुना है वो सही है।' हालांकि शो प्रसारित होने के बाद जो दिखाया गया है उसमें आसिम के भाई का जवाब कुछ और था।
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
आसिम के भाई उमर रियाज की एंट्री घर में हुई। उन्होंने आसिम से घर के अंदर बैठकर कई बातें की। इस दौरान आसिम ने कहा- 'पराग आया था उसने कहा हिमांशी शादी नहीं कर रही है तो क्या ये सब सही है?' जवाब में उमर ने कहा- 'ऐसा कुछ नहीं है। जिन्होंने ने भी तुझे ये सब कहा है वो झूठ है।' उमर के यह कहते ही शो खत्म हो गया था। इसके आगे का एपिसोड 17 जनवरी को दिखाया जाएगा। 

4 of 5
Asim Riaz - फोटो : twitter
खास बात है कि आसिम के भाई के आने से पहले सभी उन्हें हिमांशी को लेकर चिढ़ा रहे थे। आसिम भी बहुत खुश थे। आसिम ने घरवालों से बात करते हुए कहा था-''मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी थी लेकिन अगर मेरी वजह से ऐसा हुआ है तो ये मुझे ठीक नहीं लग रहा।' इसके बाद घरवाले आसिम को समझाते हैं कि हिमांशी ने अगर अपना रिश्ता तोड़ा है तो उसने कुछ सोच समझकर ही फैसला लिया होगा। खुद को दोष देना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Himanshi, Asim and Shefali - फोटो : twitter
हिमांशी के बारे में शहनाज माहिरा से कहती हैं कि 'मैंने पहले ही कहा था हिमांशी का मंगेतर बहुत पजेसिव है। शो में जिस तरह हिमांशी और आसिम का रिश्ता दिख रहा था उसके बाद लग रहा था कि उनका ब्रेकअप हो जाएगा।' आपको बता दें कि हिमांशी और उनके मंगेतर एक दूसरे को 10 साल से जानते थे। बिग बॉस में हिमांशी ने अपने रिश्ते की बात भी बताई थी। हालांकि आसिम ने उनसे कहा था मैं आपसे प्यार करता हूं। ये जानते हुए भी कि आपका बाहर कोई है। 

Bigg Boss 13: रश्मि के भतीजों ने करवाई सिद्धार्थ से उनकी दोस्ती, गले मिलते ही खूब रोईं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें