छोटे पर्दे के डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा फेम दीपक सिंह जल्द शादी करने वाले हैं। वह गर्लफ्रेंड रवीना चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दीपक सिंह और रवीना चौधरी एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। इन दोनों की सगाई ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे में अब उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरेें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।